Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सीएम होकर भी ‘CM’ नहीं रहेंगी आतिशी, क्यों उठी ये बात... पढ़िए किस्सा दान में मिली कुर्सी का

Follow on Google News
सीएम होकर भी ‘CM’ नहीं रहेंगी आतिशी, क्यों उठी ये बात... पढ़िए किस्सा दान में मिली कुर्सी का
दिल्ली की नई मुख्यमंत्री चुनी जाने के बाद आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अरविंद केजरीवाल ने मुझ पर भरोसा किया। विधायक, मंत्री और फिर आज सीएम बनाया। मैं खुश हूं कि उन्होंने मुझ पर इतना भरोसा जताया। खुश भी हूं और दुखी भी। दुखी इसलिए कि मेरे बड़े भाई अरविंद केजरीवाल आज इस्तीफा दे रहे हैं। एक ऐसा आदमी जो अपनी IRS की नौकरी छोड़कर सेवा के लिए राजनीति में आया। ऐसे ईमानदार आदमी पर बीजेपी ने झूठे केस किए किए गए। दिल्ली का एक ही मुख्यमंत्री है और वो नाम है अरविंद केजरीवाल। देखें VIDEO...

मुझे बधाई मत दीजिएगा, माला मत पहनाइएगा - आतिशी

आतिशी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मैं अपने गुरु अरविंद केजरीवाल जी का धन्यवाद करती हूं, जिन्होंने मुझे इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी। मुझे बधाई मत दीजिएगा, माला मत पहनाइएगा, मेरे लिए दिल्लीवालों के लिए दुख की घड़ी है कि चहेते मुख्यमंत्री इस्तीफा देंगे।

CM आतिशी ही क्यों-

  • केजरीवाल-सिसोदिया की करीबी और सबसे भरोसेमंद महिला नेता।
  • केजरीवाल-सिसोदिया के जेल में रहते पार्टी का मजबूती से स्टैंड रखा।
  • सिसोदिया जेल गए तो शिक्षा समेत 6 महत्वपूर्ण मंत्रालय इन्हें ही मिले।
  • 2013 विधानसभा चुनाव में पार्टी का घोषणापत्र तैयार करने वाली कमेटी में थीं।
  • स्वाति मालीवाल केस के बाद महिला मुख्यमंत्री बनाकर पार्टी डैमेज कंट्रोल कर सकेगी।

आज ही नए सीएम की दावेदारी पेश की जाएगी

गोपाल राय ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि बीजेपी ने अरविंद केजरीवाल को जेल से इस्तीफा दिलवाने की कोशिश की ताकि सरकार गिराई जा सके। लेकिन, उन्होंने (केजरीवाल ने) बीजेपी की योजना को नाकाम कर दिया। हम चाहते हैं कि अक्टूबर-नवंबर में चुनाव हों। जब तक जनता केजरीवाल को भारी बहुमत से दोबारा सीएम नहीं बना देती। तब तक आतिशी को सर्वसम्मति से सीएम चुन लिया गया है। उन्होंने कहा कि पहले अरविंद केजरीवाल इस्तीफा देंगे। फिर नई सरकार के लिए दावा पेश किया जाएगा। आज ही इस्तीफा होगा और आज ही दावा पेश किया जाएगा। पार्टी बैठकर नए मंत्रिमंडल के बारे में फैसला करेगी।

दिल्ली में अब तक 3 महिला मुख्यमंत्री

सुषमा स्वराज – 52 दिन का कार्यकाल – 12 अक्टूबर 1998 से 3 दिसंबर 1998 शीला दीक्षित – 3 बार की CM, 15 साल 25 दिन – 3 दिसंबर 1998 से 28 दिसंबर 2013 आतिशी – 17 सितंबर 2024 को CM बनाने का ऐलान https://youtu.be/rz1xvRV4SWk

ये नाम भी चर्चा में थे

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पार्टी के अंदरूनी सूत्रों ने पहले कहा था कि आतिशी के अलावा दिल्ली के मंत्रियों गोपाल राय, कैलाश गहलोत और सौरभ भारद्वाज के नाम मुख्यमंत्री पद के संभावित दावेदारों के रूप में चर्चा में हैं। ये भी पढ़ें- दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी आतिशी, अरविंद केजरीवाल ने विधायक दल की बैठक में रखा प्रस्ताव
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts