Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Naam Karu Bada Song :आदर्श गौरव ने रैप से मचाया तहलका, ‘तू या मैं’ का नया सॉन्ग ‘नाम करूं बड़ा’ रिलीज

आदर्श गौरव और शनाया कपूर की फिल्म ‘तू या मैं’ का नया रैप सॉन्ग ‘नाम करूं बड़ा’ रिलीज हो गया है। हाई-एनर्जी बीट्स और दमदार बोलों के साथ आदर्श का नया स्वैग फैंस को खूब पसंद आ रहा है। रोमांस और थ्रिल के अनोखे कॉम्बिनेशन वाली यह फिल्म 13 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Follow on Google News
आदर्श गौरव ने रैप से मचाया तहलका, ‘तू या मैं’ का नया सॉन्ग ‘नाम करूं बड़ा’ रिलीज
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    वैलेंटाइन डे 2026 को यादगार बनाने की तैयारी में जुटी आदर्श गौरव और शनाया कपूर की फिल्म ‘तू या मैं’ एक के बाद एक धमाके कर रही है। रोमांस और थ्रिल के अनोखे मेल वाली इस फिल्म का ट्रेलर और पहला रोमांटिक ट्रैक ‘जी लिया’ पहले ही दर्शकों के दिलों में जगह बना चुका है। अब मेकर्स ने फिल्म का बिल्कुल अलग रंग दिखाते हुए एक पावर-पैक्ड रैप सॉन्ग ‘नाम करूं बड़ा’ रिलीज कर दिया है, जो जोश, जुनून और आत्मविश्वास से भरपूर है।

    हाई-एनर्जी बीट्स वाला रैप आदर्श ने खुद गाया

    इस गाने की सबसे खास बात यह है कि इसमें आदर्श गौरव खुद अपनी आवाज़ में रैप करते नजर आ रहे हैं। उनका यह नया अवतार न सिर्फ सरप्राइज करता है, बल्कि फिल्म के कैरेक्टर की इंटेंसिटी को भी बखूबी सामने लाता है। गाने का म्यूजिक दिया है Sej on the Beat ने, जबकि इसके दमदार बोल 7 Bantai'Z ने लिखे हैं। हाई-एनर्जी बीट्स और स्ट्रॉन्ग लिरिक्स के साथ यह ट्रैक फिल्म की दुनिया को और ज्यादा एक्साइटिंग बना देता है।

    आदर्श का नया अवतार, अलग लेवल का स्वैग

    ‘नाम करूं बड़ा’ में आदर्श गौरव का बिल्कुल नया अंदाज देखने को मिलता है- कॉन्फिडेंट, रॉ और फियरलेस। यह गाना सिर्फ म्यूजिक ट्रैक नहीं, बल्कि फिल्म के मूड और टोन को सेट करने वाला स्टेटमेंट है। जी म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर रिलीज होते ही इस सॉन्ग को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है और फैंस आदर्श के इस नए रूप की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

    रोमांस और थ्रिल का खतरनाक कॉम्बिनेशन

    फिल्म का निर्देशन बेजॉय नांबियार कर रहे हैं, जो अपनी स्टाइलिश और इंटेंस स्टोरीटेलिंग के लिए जाने जाते हैं। मेकर्स के मुताबिक, ‘तू या मैं’ सिर्फ एक लव स्टोरी नहीं है, बल्कि इसमें रोमांस के साथ थ्रिल, एक्शन और इमोशनल गहराई भी देखने को मिलेगी। आदर्श और शनाया के बीच क्लासिक रोमांटिक मोमेंट्स के साथ-साथ हाई-वोल्टेज सीक्वेंस भी कहानी को मजबूती देंगे। फिल्म के बैकग्राउंड म्यूजिक और विजुअल इफेक्ट्स पर खास मेहनत की गई है, ताकि दर्शकों को एक पैन-इंडिया सिनेमैटिक एक्सपीरियंस मिल सके। ‘तू या मैं’ 13 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रोमांस, थ्रिल और म्यूजिक के इस तगड़े कॉम्बो को लेकर फैंस पहले से ही बेहद एक्साइटेड हैं।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts