Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सिवनी में भीषण हादसा : तेज रफ्तार ट्रक ने टैक्सी को मारी टक्कर, 2 की मौत, 8 घायल

सिवनी में भीषण हादसा : तेज रफ्तार ट्रक ने टैक्सी को मारी टक्कर, 2 की मौत, 8 घायल
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। नेशनल हाईवे-44 पर कुरई थाना क्षेत्र के रूखड़ के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से एक टैक्सी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टैक्सी अनियंत्रित होकर फोरलेन की साउंडप्रूफ दीवार से जा टकराई।

    हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हो गए हैं। मृतकों की पहचान संतकुमार हरदिया (55) और रामकिशोर बरमैया (50) के रूप में हुई है।

    टैक्सी खवासा की ओर जा रही थी

    दरअसल, से हादसा शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे हुआ, जब यात्री छिंदवाड़ा चौक सिवनी से टैक्सी में बैठकर खवासा की ओर जा रहे थे। जैसे ही टैक्सी रूखड़ के पास पहुंची, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक (नंबर HR 38 AS 6721) ने जोरदार टक्कर मार दी। ट्रक की रफ्तार इतनी तेज थी कि टैक्सी सीधे सड़क किनारे लगी आवाज रोधी दीवार से टकरा गई। धक्का इतना जबरदस्त था कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और कई घायल टैक्सी में फंसे रह गए। राहगीरों और पुलिस की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया और कुरई अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।

    टैक्सी में सवार 8 यात्री घायल

    टैक्सी में सवार आठ यात्री घायल हुए हैं। घायलों में टैक्सी ड्राइवर, प्रदीप राय (31), मीनाक्षी उइके (20), नीलेश्वर उइके (18, अंजनी सिरसाम (26), शकीला बी (45), सुरैया खान (27), सकुन बाई (45) एवं सत्यभान (21) शामिल हैं। इनमें से एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे बेहतर इलाज के लिए नागपुर रेफर किया गया है। अन्य घायलों का इलाज कुरई के सरकारी अस्पताल में जारी है।

    पुलिस ने ट्रक जब्त कर शुरू की जांच

    कुरई थाना प्रभारी कृपाल सिंह तेकाम ने जानकारी दी कि हादसे में शामिल ट्रक को जब्त कर लिया गया है और मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि टैक्सी में सवार सभी यात्री सिवनी से खवासा जा रहे थे, जिससे मृतकों की पहचान में समय लगा।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    Latest Posts