Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पन्ना में हादसा : मिक्सर मशीन और बाइक की टक्कर, दो की मौत, एक घायल 

Follow on Google News
पन्ना में हादसा : मिक्सर मशीन और बाइक की टक्कर, दो की मौत, एक घायल 
पन्ना। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में घने कोहरे के कारण सड़क हादसा हो गया। मिक्सर मशीन और बाइक की टक्कर हो गई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। जबकि, एक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं हादसे के बाद मिक्सर चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।

बाइक सवार दो की मौत, एक घायल

पुलिस ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि घने कोहरे के चलते पन्ना व पहाड़ी मार्ग पर उड़की गांव में बाइक व मिक्सर मशीन के बीच गुरुवार को टक्कर हो गई थी। इसमें  नीरा मंडल व राम बर्मन की मौत हो गई तथा कल्लू बर्मन गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए पन्ना जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ग्रामीणों ने की FIR की मांग

हादसे की जानकारी लगते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठे हो गए और जिम्मेदार निर्माण कंपनी व इंजीनियर के खिलाफ एफआरआई की मांग करने लगे। मिक्सर चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है। ये भी पढ़ें- Rewa News : यात्रियों से भरी बस बेकाबू होकर पलटी, 6 से ज्यादा घायल; घने कोहरे के कारण हुआ हादसा मध्यप्रदेश की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts