Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

रीवा के क्योटी वॉटरफॉल में हादसा : पिकनिक मनाने आए एयरफोर्स जवान की डूबने से मौत, प्रयागराज से साथियों के साथ आया था

Follow on Google News
रीवा के क्योटी वॉटरफॉल में हादसा : पिकनिक मनाने आए एयरफोर्स जवान की डूबने से मौत, प्रयागराज से साथियों के साथ आया था

रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा जिले स्थित प्रसिद्ध क्योटी वॉटरफॉल में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। भारतीय वायुसेना के एक जवान की डूबने से मौत हो गई। जवान की पहचान राजस्थान निवासी बृजेंद्र यादव के रूप में हुई है। वह प्रयागराज से अपने साथियों के साथ पिकनिक मनाने आया था। हादसा उस वक्त हुआ जब सभी जवान वॉटरफॉल में नहा रहे थे। इसी दौरान बृजेंद्र गहरे पानी में चला गया और डूब गया।

घटना के बाद जवानों में हड़कंप मच गया। हालांकि रात होने की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन तुरंत शुरू नहीं किया जा सका। सोमवार सुबह स्थानीय प्रशासन और बचाव दल ने करीब चार घंटे तक सर्च अभियान चलाया, जिसके बाद जवान का शव बरामद किया गया।

प्रयागराज से आए थे जवान, नहाते समय हुआ हादसा

एसडीओपी उमेश प्रजापति के मुताबिक, एयरफोर्स के जवानों का एक ग्रुप रविवार की शाम उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से रीवा के क्योटी वॉटरफॉल पिकनिक मनाने आया था। सभी जवान पानी में उतरकर नहा रहे थे, तभी अचानक बृजेंद्र यादव गहरे पानी में चला गया और डूब गया। उसके साथी जवानों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हो सके।

परिजनों को दी गई सूचना, पोस्टमार्टम पर इंतजार

पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी है। जवान का पोस्टमार्टम परिजनों के आने के बाद किया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वॉटरफॉल में नहीं है कोई सुरक्षा व्यवस्था

क्योटी वॉटरफॉल में सुरक्षा इंतजामों का अभाव एक बार फिर सामने आ गया है। मानसून के दौरान जलस्तर बढ़ने और फिसलन की वजह से खतरा और बढ़ जाता है। इसके बावजूद यहां ना तो कोई सुरक्षा गार्ड तैनात हैं और ना ही चेतावनी बोर्ड। पिछले साल भी इसी तरह के हादसे यहां हो चुके हैं, लेकिन प्रशासन ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।

Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts