Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Abhishek Sharma Birthday : युवराज सिंह तुस्सी बड़े मजाकिया हो... गुरु ने खास अंदाज में चेले को किया विश, VIRAL हो रहा VIDEO

Abhishek Sharma Birthday : युवराज सिंह तुस्सी बड़े मजाकिया हो... गुरु ने खास अंदाज में चेले को किया विश, VIRAL हो रहा VIDEO
स्पोर्टस डेस्क। भारतीय क्रिकेटर अभिषेक शर्मा अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और बेधड़क छक्के लगाने के लिए जाने जाते हैं। आज अभिषेक अपना 24वां जन्मदिन मना रहे हैं। युवराज सिंह, अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल के मेंटर हैं। ऐसे में युवराज ने अभिषेक के जन्मदिन पर एक वीडियो जारी कर उन्हें खास नसीहत दी है। अभिषेक के लिए आईपीएल-2024 बहुत खास रहा था। इस साल सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हुए उन्होंने 46 छक्के लगाए थे। जिम्बाब्वे दौरे पर उन्होंने महज 46 गेंद में शतक बना दिया था।

युवराज का अनोखा बर्थडे मैसेज

अभिषेक शर्मा के जन्मदिन पर युवराज सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया। इसमें वह अभिषेक को ट्रेनिंग दे रहे हैं। इस वीडियो के साथ युवराज ने एक मजेदार संदेश भी दिया। जिसमें उन्होंने लिखा- ‘हैप्पी बर्थडे अभिषेक, उम्मीद है आप जितने छक्के मारते हैं, इस साल उतने सिंगल्स भी लेंगे। मेहनत करते रहिए।’ देखें VIDEO...

‘सिंगल भी ले ले महाराज’

शेयर किए गए वीडियो में अभिषेक हर गेंद पर बड़ी हिट लगाने की कोशिश कर रहे हैं। इस पर युवराज उन्हें सिंगल लेने की सलाह देते हुए कहते हैं, ‘सिंगल भी ले ले महाराज’। युवराज का यह मजाकिया अंदाज सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। फैंस इसे अभिषेक की आक्रामक बल्लेबाजी की तारीफ के रूप में देख रहे हैं।

IPL से चमकी अभिषेक की किस्मत

अभिषेक शर्मा ने 2018 में दिल्ली की टीम से आईपीएल में डेब्यू किया था। हालांकि, उस सीजन में उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले। इसके बाद 2019 में सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें अपने स्क्वाड में शामिल किया। इसके बाद से ही अभिषेक के करियर ने रफ्तार पकड़ा। 2022 में टीम ने उन्हें 6.5 करोड़ रुपए में रिटेन कर अपने साथ बरकरार लगा। उन्होंने बल्लेबाजी पर विशेष ध्यान दिया। ब्रायन लारा और युवराज सिंह जैसे दिग्गजों की निगरानी में बल्लेबाजी के गुर सीखे। इस मेहनत का नतीजा यह हुआ कि अभिषेक ने आईपीएल 2024 में 46 छक्के लगाए और खुद को एक आक्रामक बल्लेबाज के रूप में स्थापित किया।

टी20 मैच में किया कमाल, 46 गेंदों में जड़ा शतक

अभिषेक शर्मा ने अपने दूसरे ही टी20 मैच में महज 46 गेंदों में शतक जड़कर खूब सुर्खियां बटोरी थी। उन्होंने हाल ही में जिम्बाब्वे दौरे से टी20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया है। उन्होंने 46 गेंदों में 100 रन बनाए, जिसमें 8 छक्के शामिल थे। इसके साथ ही अभिषेक भारत के पहले ऐसे बल्लेबाज बन गए, जिन्होंने सबसे कम पारियों में टी20 शतक लगाया है। ये भी पढ़ें- Jay Shah Income : BCCI से सैलरी ZERO, फिर भी हैं 100 करोड़ से अधिक संपत्ति के मालिक
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts