ऐश्वर्या संग तलाक की खबरों पर अभिषेक बच्चन ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मैं कुछ क्लियर कर दूं, लेकिन…

Follow on Google News
ऐश्वर्या संग तलाक की खबरों पर अभिषेक बच्चन ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मैं कुछ क्लियर कर दूं, लेकिन…

Aishwarya Rai Abhishek Bachchan Divorce Rumours बॉलीवुड के चर्चित कपल अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के रिश्ते को लेकर बीते कुछ समय से सोशल मीडिया पर तलाक की चर्चाएं जोरों पर थीं। अफवाहों ने फैंस को चौंका दिया था, लेकिन बीच-बीच में दोनों को साथ देखकर लोग राहत की सांस लेते रहे। अब खुद अभिषेक बच्चन ने इन खबरों पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है।

लोगों को सच जानने में दिलचस्पी नहीं होती : अभिषेक

अपनी आने वाली फिल्म ‘कालीधर लापता’ के प्रमोशन के दौरान मीडिया को दिए इंटरव्यू में अभिषेक ने साफ कहा कि जो लोग ऐसी बातें फैलाते हैं, उन्हें शायद सच्चाई में कोई दिलचस्पी ही नहीं होती। उन्होंने कहा कि शुरू में इन बातों का उन पर कोई असर नहीं पड़ता था, लेकिन अब उनकी एक फैमिली है और ऐसे झूठ का असर परिवार पर जरूर होता है।

‘नेगेटिव खबरें ज्यादा बिकती हैं’

अभिषेक बच्चन ने आगे कहा कि भले ही मैं कुछ क्लियर कर दूं, लेकिन लोग उसका मतलब बदल देंगे। क्योंकि नकारात्मक खबरें ही हमेशा ज्यादा बिकती हैं। उन्होंने यह भी जोड़ा कि जो लोग ऐसी अफवाहें फैलाते हैं, उन्हें अपनी अंतरात्मा से जवाब देना होगा। उनके इन शब्दों ने यह साफ कर दिया कि ऐश्वर्या और उनके रिश्ते में कोई दूरी नहीं है और वे अब भी साथ हैं।

‘कालीधर लापता’ से दर्शकों को बड़ी उम्मीदें

अभिषेक बच्चन की फिल्म ‘कालीधर लापता’ 4 जुलाई को ZEE5 पर रिलीज़ हो रही है। यह फिल्म एक ऐसे शख्स की कहानी है जो अचानक अपने जीवन से गायब हो जाता है। थ्रिलर और इमोशंस से भरपूर इस फिल्म को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts