समय रैना के शो पर नहीं जाएंगे अभिजीत दिपके,बोले- मुझे ऐसी कॉमेडी पसंद नहीं

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दिपके एक बार फिर अपने बयानों को लेकर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने कॉमेडियन समय रैना के चर्चित शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ को लेकर अपनी राय रखी है। एक इंटरव्यू में दिपके ने कहा कि उन्हें इस तरह की कॉमेडी पसंद नहीं है और अगर उन्हें शो का ऑफर भी मिले, तब भी वह वहां नहीं जाएंगे। अभिजीत दिपके का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
इंटरव्यू में पूछा गया सवाल, मिला सीधा जवाब
अभिजीत दिपके से बातचीत के दौरान एक इंडरव्यू में पूछा गया कि मनोरंजन की दूनिया में वह किन लोगों के ह्यूमर को पसंद करते हैं और किससे प्रेरणा लेते हैं। इस पर उन्होंने कहा कि स्टैंड-अप में तो कुणाल कामरा और वरुण ग्रोवर मुझे पसंद हैं। वरुण मुझे पर्सनली बहुत अच्छे लगते हैं। वह काफी इंटेलिजेंट हैं और उनका ऑब्जर्वेशन भी शानदार होता है। अनुराग माइनस वर्मा की सोशल कमेंट्री भी मुझे अच्छी लगती है। ऐसे दो-तीन लोग हैं, जिनका काम मैं पसंद करता हूं।
‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ पर जाने से किया इनकार
एक बातचीत के दौरान जब उनसे पूछा गया कह क्या उन्हें ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ से कभी बुलावा आया था, तो उन्होंने बिना किसी हिचकिचाहट के जवाब दिया। अभिजीत दिपके ने कहा, “इंडियाज गॉट लैटेंट? मैं नहीं यार। मुझे पसंद नहीं है।" जब उनसे पूछा गया कि आखिर वह शो का हिस्सा क्यों नहीं बनना चाहते, तो उन्होंने किसी का नाम लिए बिना अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि क्यों लड़ें यार हम? निकल जाते हैं आसान रास्ते से। तुम निकल जाओगे क्योंकि तुम्हारे पास प्रिविलेज है। हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि उनका यह बयान किसके लिए था।
सोशल मीडिया पर चर्चा में आया बयान
अभिजीत दिपके के इस बयान के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसकी काफी चर्चा हो रही है। कुछ लोग उनके विचारों का समर्थन कर रहे हैं, जबकि कई यूजर्स इसे समय रैना के शो पर सीधी टिप्पणी मान रहे हैं। हालांकि, समय रैना की ओर से इस बयान पर फिलहाल कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
ये भी पढ़ें: 9.3 करोड़ रुपए की नौकरी छोड़ AI स्टार्टअप शुरू करने निकले यूसुफ इमरान, जानिए क्यों लिया इतना बड़ा फैसला
दूसरे सीजन को लेकर भी बनी हुई है चर्चा
‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ का दूसरा सीजन हाल ही में शुरू हुआ है। पहले विवादित सीजन के बाद शो की वापसी को लेकर पहले से ही काफी चर्चा थी। नए सीजन के पहले एपिसोड में आलिया भट्ट और शरवरी पैनलिस्ट के तौर पर नजर आई थीं। शो को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। कुछ लोगों ने इसे पहले सीजन की तुलना में ज्यादा स्क्रिप्टेड बताया, जबकि कई दर्शकों ने शो की नई शुरुआत को पसंद भी किया। अब दूसरे एपिसोड को लेकर भी उत्सुकता बनी हुई है। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि अगले एपिसोड में करण औजला और तनमय भट्ट पैनलिस्ट के तौर पर नजर आ सकते हैं। हालांकि, मेकर्स की ओर से अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।












