People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Tech & Automobiles
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919111911644‬. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    भोपाल: बढ़ती गर्मी का असर, स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी का ऐलान
    अमेरिका ने अरब सागर में प्रतिबंधित मालवाहक जहाज़ को रोका
    US-Iran War: अमेरिकी नाकाबंदी के चलते 37 जहाजों का रास्ता बदला
    दिल्ली एयरपोर्ट पर स्विस एयरलाइंस की फ्लाइट LX 147 के लिए इमरजेंसी घोषित
    मुंबई : रिया चक्रवर्ती के बैंक खाते अनफ्रीज किए गए
    वॉशिंगटन होटल फायरिंग मामले में पीएम मोदी का बयान, कहा- ट्रंप सुरक्षित हैं जानकर राहत मिली
    गुजरात में निकाय चुनाव के लिए वोटिंग शुरू, PM मोदी ने पोस्टल बैलेट से किया मतदान
    प्रसिद्ध फोटोग्राफर रघु राय का निधन
    वाशिंगटन: ट्रंप के कार्यक्रम में फायरिंग करने वाले हमलावर को सीक्रेट सर्विस ने हिरासत में लिया
    तेलंगाना: आलेर में चारमीनार एक्सप्रेस ट्रेन में लगी आग
    इजरायली सेना ने दक्षिणी लेबनान के कई इलाकों पर किए हमले
    वॉशिंगटन के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, सीक्रेट सर्विस ने ट्रंप को सुरक्षित निकाला
    राष्ट्रीय
    पंजाब

    ‘गद्दार’ के आरोप के बाद सुरक्षा पर वार!पंजाब सरकार ने वापस ली हरभजन सिंह की Z+ सिक्योरिटी

    AAP के 7 सांसदों के पार्टी छोड़ने के बाद हरभजन सिंह की Z+ सुरक्षा पंजाब सरकार ने वापस ले ली, जबकि केंद्र ने तुरंत CRPF सुरक्षा दे दी। राघव चड्ढा समेत कई नेताओं के BJP में जाने से सियासत गरमा गई है और पंजाब की राजनीति में बड़ा संकट खड़ा हो गया है।
    Publish Date: 26 Apr 2026, 11:24 AM (IST)Reading Time: 6 Minute Read
    Follow on Google News
    पंजाब सरकार ने वापस ली हरभजन सिंह की Z+ सिक्योरिटी

    जालंधर। पंजाब की राजनीति इस समय उथल-पुथल के दौर से गुजर रही है। आम आदमी पार्टी (AAP) के अंदर अचानक उभरी बगावत ने न सिर्फ पार्टी नेतृत्व को चुनौती दी है, बल्कि राज्य की सियासत को भी पूरी तरह हिला कर रख दिया है। आम आदमी पार्टी (AAP) के कई सांसदों के पार्टी छोड़ने के दावों के बीच अब पंजाब सरकार ने हरभजन सिंह की Z+ सुरक्षा वापस ले ली है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फैसले के तुरंत बाद केंद्र सरकार ने उन्हें CRPF सुरक्षा दे दी। वहीं अब हालात ऐसे हैं कि मामला अब राज्य बनाम केंद्र की सियासत तक पहुंचता नजर आ रहा है।

    क्यों हटाई गई हरभजन सिंह की सुरक्षा? 

    इस पूरे घटनाक्रम में सबसे बड़ा मोड़ तब आया, जब पंजाब सरकार ने राज्यसभा सांसद और पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह की Z+ सुरक्षा अचानक वापस ले ली। जालंधर स्थित उनके घर पर तैनात पंजाब पुलिस के सुरक्षाकर्मियों को तुरंत हटा लिया गया। जानकारी के मुताबिक, उनके साथ तैनात 9 से 10 जवानों के अलावा सरकारी पायलट वाहन भी वापस ले लिया गया।

    यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है, जब हरभजन सिंह का नाम उन सांसदों में लिया जा रहा है, जो AAP छोड़ सकते हैं। हालांकि, उन्होंने अब तक इस पूरे मामले पर कोई सार्वजनिक बयान नहीं दिया है। उनकी चुप्पी ने सस्पेंस और बढ़ा दिया है, जिससे राजनीतिक हलकों में कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।

    केंद्र सरकार का दखल- CRPF सुरक्षा मुहैया

    पंजाब सरकार के इस फैसले के तुरंत बाद केंद्र सरकार ने हरभजन सिंह को CRPF की सुरक्षा प्रदान कर दी। उनके घर के बाहर केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी गई है। यह घटनाक्रम इस बात का संकेत देता है कि, मामला अब केवल पार्टी के अंदरूनी विवाद तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसमें केंद्र और राज्य की सियासत भी शामिल हो गई है।

    Breaking News

    इससे पहले इसी तरह का मामला राघव चड्ढा के साथ भी सामने आया था, जब उनकी राज्य सुरक्षा हटने के बाद केंद्र ने उन्हें Z+ श्रेणी की सुरक्षा दी थी। अब हरभजन सिंह के मामले में भी वही पैटर्न दोहराया जा रहा है।

    7 सांसदों की बगावत का दावा

    AAP में सियासी संकट की शुरुआत उस समय हुई, जब राघव चड्ढा ने दावा किया कि, पार्टी के 10 में से 7 राज्यसभा सांसद उनके साथ हैं और पार्टी छोड़ने की तैयारी में हैं। इसके तुरंत बाद राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल ने भाजपा जॉइन कर ली, जिससे यह मामला और तूल पकड़ गया।

    हालांकि, AAP नेतृत्व ने इस दावे को खारिज करते हुए कहा कि केवल 3 सांसद ही पार्टी से गए हैं और बाकी के हस्ताक्षर फर्जी हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता हरपाल चीमा ने आरोप लगाया कि, यह पूरा मामला भ्रम फैलाने के लिए किया गया है और कानूनी रूप से यह टिक नहीं पाएगा।

    Twitter Post

    सांसदों के बयान- अंदरूनी खींचतान उजागर

    इस विवाद के बीच राज्यसभा सांसद विक्रमजीत साहनी का बयान भी सामने आया, जिसमें उन्होंने खुलासा किया कि उनसे इस्तीफा मांगा गया था। हालांकि, उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया। उन्होंने कहा कि, पंजाब इस समय ICU में है और राज्य को मजबूत केंद्र सरकार के सहयोग की जरूरत है।
    वहीं संत सीचेवाल ने दावा किया कि, उन्हें एक अलग आजाद ग्रुप बनाने के लिए बुलाया गया था, लेकिन उन्होंने इसमें शामिल होने से इनकार कर दिया। इन बयानों से यह साफ हो गया है कि पार्टी के भीतर मतभेद गहराते जा रहे हैं।

    CM भगवंत मान का तीखा रुख

    पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस पूरे घटनाक्रम पर सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने पार्टी छोड़ने वाले नेताओं को गद्दार तक कह दिया। सोशल मीडिया पर उन्होंने तंज कसते हुए लिखा कि, 7 मसाले मिलकर सब्जी को स्वादिष्ट बना सकते हैं, लेकिन खुद सब्जी नहीं बन सकते।

    मान ने यह भी आरोप लगाया कि, भाजपा पंजाब और पंजाबियों के हितों के खिलाफ काम कर रही है। उनका कहना है कि कुछ नेताओं के जाने से पार्टी पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा और AAP पहले की तरह मजबूत बनी रहेगी।

    यह भी पढ़ें: BJP पर CM भगवंत मान का हमला : AAP सांसदों के शामिल होने पर बोले- बीजेपी ने पंजाब के साथ विश्वासघात किया

    सड़क पर विरोध, दीवारों पर ‘गद्दार’

    इस पूरे विवाद का असर अब सड़कों पर भी दिखने लगा है। जालंधर, लुधियाना और फगवाड़ा में AAP कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। हरभजन सिंह और अन्य नेताओं के घरों और संस्थानों के बाहर गद्दार लिख दिया गया। इन घटनाओं के दौरान पुलिस मौके पर मौजूद रही, लेकिन प्रदर्शन को रोकने के लिए ज्यादा सख्ती नहीं दिखाई गई। इससे यह साफ होता है कि, पार्टी के कार्यकर्ताओं में नाराजगी काफी गहरी है।

    Twitter Post

    राष्ट्रपति से मिलने की तैयारी

    राजनीतिक संकट को देखते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राष्ट्रपति से मिलने का समय मांगा है। वे पार्टी छोड़ने वाले सांसदों के खिलाफ राइट टू रिकॉल की मांग कर सकते हैं। वहीं AAP के राज्यसभा सांसद संजय सिंह भी उपराष्ट्रपति से मिलकर इन सांसदों की सदस्यता रद्द करने की मांग करेंगे। मामला अब केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि कानूनी लड़ाई की ओर भी बढ़ रहा है।

    यह भी पढ़ें: AAP संकट गहराया...! राष्ट्रपति से क्यों मिलना चाहते हैं CM भगवंत मान? 7 सांसदों के जाने पर गरमाई सियासत

    सोशल मीडिया पर भी दिखा असर

    राघव चड्ढा के भाजपा में शामिल होने के बाद सोशल मीडिया पर भी इसका असर देखने को मिला है। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट से करीब 14 लाख फॉलोअर्स कम हो गए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह युवाओं की नाराजगी का संकेत हो सकता है।

    कौन हैं वो 7 सांसद?

    इस पूरे घटनाक्रम में जिन 7 सांसदों के नाम सामने आए हैं, उनमें राघव चड्ढा, हरभजन सिंह, अशोक मित्तल, संदीप पाठक, विक्रमजीत साहनी, स्वाति मालीवाल और राजिंदर गुप्ता शामिल हैं। इनमें से कुछ नेताओं ने पार्टी छोड़ दी है, जबकि कुछ अब भी अपने रुख को लेकर चुप हैं।

    Peoples Update

    People's Update

    PeoplesUpdate

    Peopleupdate

    AAP

    Punjab politics

    Punjab Government

    Harbhajan Singh

    Stay Updated!
    Join our WhatsApp channel for latest news
    →
    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    Related Posts

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts

    22 जिलों में लू का अलर्ट… पारा 44°C के पार; 27 अप्रैल से बारिश के आसार

    MP Weather Update :22 जिलों में लू का अलर्ट… पारा 44°C के पार; 27 अप्रैल से बारिश के आसार

    अर्चना पूरन सिंह के बेटे के साथ 87,000 का साइबर फ्रॉड, फैमिली व्लॉग में खुली पोल!

    एक क्लिक और उड़ गए पैसे..!अर्चना पूरन सिंह के बेटे के साथ 87,000 का साइबर फ्रॉड, फैमिली व्लॉग में खुली पोल!

    इंदौर में वसूली गैंग का खौफ, परिवार को बीच सड़क बनाया निशाना

    सड़क पर गुंडागर्दी: इंदौर में वसूली गैंग का खौफ, परिवार को बीच सड़क बनाया निशाना

    रॉन्ग साइड में दौड़ाई, सड़कों पर मचा हड़कंप

    पुणे में 20 साल के युवक ने चुराई बस,रॉन्ग साइड में दौड़ाई, सड़कों पर मचा हड़कंप

    अन्ना नगर कचरा स्टेशन में भीषण आग, 8 घंटे बाद भी हालात बेकाबू

    धुआं, लपटें और फायर ब्रिगेड!अन्ना नगर कचरा स्टेशन में भीषण आग, 8 घंटे बाद भी हालात बेकाबू

    हत्या पर कमिश्नर का एक्शन-TI को शोकाज नोटिस

    हीरानगर में बेखौफ बदमाशों का कहर:हत्या पर कमिश्नर का एक्शन-TI को शोकाज नोटिस

    फिरौती के बाद बच्चों को ‘ठिकाने’ लगाने की थी साजिश

    इंदौर में किडनैपिंग के बाद बोले आरोपी:फिरौती के बाद बच्चों को ‘ठिकाने’ लगाने की थी साजिश

    दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, SWISS फ्लाइट LX147 में तकनीकी खराबी, 6 यात्री घायल

    232 यात्रियों की सांसें अटकीं!दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, SWISS फ्लाइट LX147 में तकनीकी खराबी, 6 यात्री घायल

    बम धमाके में 14 लोगों की मौत, 38  से ज्यादा घायल; 48 घंटे में 26 हमलों से हड़कंप

    कोलंबिया में बस पर आतंकी हमला :बम धमाके में 14 लोगों की मौत, 38 से ज्यादा घायल; 48 घंटे में 26 हमलों से हड़कंप

    अमेरिका फायरिंग पर PM मोदी का रिएक्शन, 'ट्रंप सुरक्षित हैं, सुनकर राहत मिली'

    राहत के साथ-साथ चिंता भी!अमेरिका फायरिंग पर PM मोदी का रिएक्शन, 'ट्रंप सुरक्षित हैं, सुनकर राहत मिली'

    Peoples Update

    एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

      Popular Categories

      • Lifestyle
      • Tech & Automobiles
      • Entertainment
      • National
      • Health

      Useful Tools

      • SIP Calculator
      • Personal Loan Calculator
      • Car Loan Calculator
      • Education Loan Calculator
      • Income Tax Calculator

      Other Links

      • Home
      • Videos
      • Reels
      • Story
      • E-Paper

      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy
      • Career
      • Disclaimer
      • Advertise With Us
      • Complaint Redressal
      • Sitemap

      Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

      You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919111911644‬. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....