PlayBreaking News

BJP पर CM भगवंत मान का हमला :AAP सांसदों के शामिल होने पर बोले- बीजेपी ने पंजाब के साथ विश्वासघात किया

राज्यसभा में भगवंत मान की पार्टी AAP को तब झटका लगा जब उसके दो-तिहाई सांसदों के BJP में शामिल होने की खबर सामने आई। इस घटनाक्रम के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला।
Follow on Google News
AAP सांसदों के शामिल होने पर बोले- बीजेपी ने पंजाब के साथ विश्वासघात किया

पंजाब की राजनीति में बड़ा उलटफेर सामने आया है। राज्यसभा में भगवंत मान की पार्टी AAP को तब झटका लगा जब उसके दो-तिहाई सांसदों के BJP में शामिल होने की खबर सामने आई। इस घटनाक्रम के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला।

Twitter Post

BJP ने पंजाब के साथ विश्वासघात किया

CM भगवंत मान ने कहा कि बीजेपी ने पंजाब के साथ विश्वासघात किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि BJP अन्य पार्टियों को कमजोर करने के लिए ‘वॉशिंग मशीन’ की तरह काम करती है जिसमें नेता जाते ही साफ हो जाते हैं।

ये भी पढ़ें: पंजाब की छवि पर खतरा? ‘Lawrence of Punjab’ वेब सीरीज पर रोक, रिलीज से पहले ही सरकार ने क्यों लगाया बैन

अन्य पार्टियों का भी किया जिक्र

मान ने कहा कि इसी तरह की रणनीति का इस्तेमाल पहले NCP, शिव सेना (UBT) और कांग्रेस के साथ भी किया गया है। उनका आरोप है कि BJP गठबंधन या राजनीतिक दबाव के जरिए विपक्षी दलों को खत्म करने की कोशिश करती है।

जो सांसद गए वे पंजाब का प्रतिनिधित्व नहीं करते

CM ने साफ कहा कि जो सांसद BJP में शामिल हो रहे हैं वे पंजाब का प्रतिनिधित्व नहीं करते। उन्होंने उन्हें ‘गद्दार’ बताते हुए कहा कि ऐसे नेताओं को BJP में भी कोई खास महत्व नहीं मिलेगा।

ये भी पढ़ें: पराली जलाने में एमपी नंबर-1 : 21 दिन में 20 हजार से ज्यादा मामले, देश में 69% हिस्सेदारी

BJP का पंजाब में जनाधार नहीं

भगवंत मान ने यह भी दावा किया कि BJP का पंजाब में कोई मजबूत जनाधार नहीं है। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता AAP सरकार के साथ है और विकास कार्यों से संतुष्ट है।

Sumit Shrivastava
By Sumit Shrivastava

मास कम्युनिकेशन में Ph.D और M.Phil पूर्ण की है तथा टीवी और डिजिटल मीडिया में काम करने का अनुभव रखते ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts