AAP में अंदरूनी कलह का असर!क्यों 7 सांसदों ने एक साथ दिया इस्तीफा, मान बोले- 'इनकी सब्जी कभी नहीं पकेगी...'

अशोक मित्तल, हरभजन सिंह, राजेंद्र गुप्ता और विक्रमजीत सिंह साहनी जैसे नेताओं ने भी पार्टी में अनदेखी और समर्थन की कमी को लेकर नाराजगी जताई। इन सभी कारणों ने मिलकर AAP में बड़ी टूट की स्थिति पैदा कर दी है।
Follow on Google News
क्यों 7 सांसदों ने एक साथ दिया इस्तीफा, मान बोले- 'इनकी सब्जी कभी नहीं पकेगी...'
Image Courtesy : IANS

नई दिल्ली/पंजाब। पंजाब में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के 10 राज्यसभा सांसदों में से 7 ने 24 अप्रैल को इस्तीफा दे दिया। इनमें से 6 सांसद पंजाब से हैं, जिससे राज्य की राजनीति में हलचल बढ़ गई है। दूसरी ओऱ इस हलचल पर पंजाब के सीएम भगवंत मान ने भी बयान दिया है।

राघव चड्ढा समेत 7 नेताओं ने थामा BJP का दामन

पार्टी छोड़ने के तुरंत बाद राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने अशोक मित्तल और संदीप पाठक के साथ बीजेपी जॉइन कर ली। चड्ढा ने दावा किया कि हरभजन सिंह, विक्रमजीत सिंह साहनी, स्वाति मालीवाल और राजेंद्र गुप्ता भी उनके साथ हैं। इस घटनाक्रम ने AAP नेतृत्व को बड़ा झटका दिया है। क्योंकि पार्टी के 10 राज्यसभा सांसदों में से 7 यानि कि 2 तिहाई सांसद भाजपा ज्वॉइन कर रहे हैं।

Twitter Post

यह भी पढ़ें: AAP की प्रतिक्रिया : सांसदों की बगावत पर भड़के संजय सिंह, कहा- पंजाब की जनता इन गद्दारों को माफ नहीं करेगी'

CM भगवंत मान का तंज, बयान हुआ वायरल

इस घटनाक्रम पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया पर तंज कसा। उन्होंने लिखा कि जैसे मसालों के मिश्रण से सब्जी स्वादिष्ट बनती है, लेकिन केवल मसालों से सब्जी नहीं बन सकती। उनके इस बयान को सियासी प्रतिक्रिया के तौर पर देखा जा रहा है।

एक नजर सीएम के एक्स नोट पर

अदरक, लहसुन, जीरा, मैथी पाउडर, लाल मिर्च, काली मिर्च और धनिया ये 7 ऐसी चीजें हैं जो सब्जी स्वादिष्ट बना सकती है, लेकिन इनकी सब्जी कभी नहीं बनेगी...

Twitter Post

AAP में मंथन तेज, दिल्ली में बैठकों का दौर

घटनाक्रम के बाद पार्टी में हलचल बढ़ गई है। पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया गुजरात से लौटते ही सीधे अरविंद केजरीवाल से मिलने पहुंचे। वहीं पंजाब सरकार के मंत्री डॉ. बलवीर सिंह भी दिल्ली पहुंचे हैं, जहां उनकी पार्टी नेतृत्व से अहम बैठक होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: क्या केजरीवाल को मिला 'अशुभ' बंगला... जिस दिन नए घर में शिफ्ट हुए, उसी दिन पार्टी में बड़ी टूट, सांसदों ने छोड़ा साथ

राघव सहित 7 राज्यसभा सांसदो ने क्यों छोड़ी AAP, जानें वजह

  • राघव चड्ढा
    राघव चड्ढा लंबे समय से पार्टी नेतृत्व से नाराज बताए जा रहे थे। केजरीवाल की गिरफ्तारी के दौरान उनकी चुप्पी और बाद में पार्टी में उनकी भूमिका कम होने से तनाव बढ़ा। उन्हें डिप्टी लीडर पद से हटाने के बाद हालात और बिगड़े।

  • डॉ. संदीप पाठक

डॉ. संदीप पाठक को पार्टी में अहम जिम्मेदारियां दी गई थीं, लेकिन हाल ही में उनसे पंजाब का प्रभार लेकर छत्तीसगढ़ भेज दिया गया। इसके साथ ही उन्हें पार्टी के बड़े फैसलों से दूर रखा जाने लगा, जिससे उनकी नाराजगी बढ़ी।

  • स्वाति मालीवाल 

स्वाति मालीवाल और अरविंद केजरीवाल के बीच विवाद भी बड़ा कारण रहा। उन्होंने केजरीवाल के करीबी पर गंभीर आरोप लगाए थे, लेकिन उन्हें पार्टी का समर्थन नहीं मिला। इसके बाद से वे लगातार पार्टी लाइन के खिलाफ बोल रही थीं।

Breaking News

  • इन नेताओं में भी नाराजगी

अशोक मित्तल, हरभजन सिंह, राजेंद्र गुप्ता और विक्रमजीत सिंह साहनी जैसे नेताओं ने भी पार्टी में अनदेखी और समर्थन की कमी को लेकर नाराजगी जताई। इन सभी कारणों ने मिलकर AAP में बड़ी टूट की स्थिति पैदा कर दी है।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts