Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Aaj ka Rashifal 18 April 2025 : शुक्रवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा, पढ़ें दैनिक राशिफल

Follow on Google News
Aaj ka Rashifal 18 April 2025 : शुक्रवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा, पढ़ें दैनिक राशिफल
आज 18 अप्रैल 2025 को वैशाख महीने के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और शुक्रवार है। पंचमी तिथि शाम 05:07 बजे तक रहेगी। इस दौरान ज्येष्ठा नक्षत्र सुबह 08:21 तक रहेगा। शुक्रवार को माता लक्ष्मी और शुक्र ग्रह को समर्पित किया जाता है। शुक्र ग्रह को प्रेम, सौंदर्य और धन का कारक माना जाता है। इस दिन माता लक्ष्मी की पूजा करने से धन-धान्य की प्राप्ति होती है और वैवाहिक जीवन सुखमय होता है।

मेष राशि ♈(Aries)

शुभ रंग – हरा और फिरोज़ी लकी नंबर – 6 आज पूरे दिन आप शारीरिक और मानसिक थकान अनुभव करेंगे, ऐसा गणेशजी कहते हैं। परिश्रम की अपेक्षा सफलता की मात्रा कम होने से आप निराश होंगे। संतानों की चिंता रहा करेगी। काम में सतत व्यस्तता के कारण परिवार की उपेक्षा होगी। प्रवास टालना हितकर है। पेट सम्बंधी तकलीफें खड़ी होंगी। आपकी जिद्द किसी का नुकसान न करें, इसका ध्यान रखें।

वृषभ राशि ♉(Taurus)

शुभ रंग – सिल्वर और सफेद लकी नंबर – 2 गणेशजी की कृपादृष्टि आप पर होने से आप हरेक कार्य दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास से पूरा कर सकेंगे और सफल बनेंगे। पिता की तरफ से लाभ हो सकता है। विद्यार्थी विद्याध्ययन में सफल होंगे। संतानों के पीछे खर्च या निवेश की संभावना है। कलाकार और खिलाड़ी अपनी कुशलता अच्छी तरह प्रदर्शित कर सकेंगे। सरकार की तरफ से लाभ हो सकता है।

मिथुन राशि ♊(Gemini)

शुभ रंग – नारंगी और सुनहरा लकी नंबर – 3 आज का दिन अच्छा होने से आप नई योजनाएं शुरू कर सकेंगे। व्यावसायिक सरकार लाभ प्राप्त कर सकेगी और नौकरी पेशा लोग उच्च पदाधिकारियों की कृपादृष्टि पा सकेंगे। भाइयों और पड़ोसियों के साथ अच्छे सम्बंध रहेंगे। शारीरिक और मानसिक स्वस्थता बनी रहेगी। लघु यात्रा होने की संभावना है। प्रतिस्पर्धियों के समक्ष विजय प्राप्त कर सकेंगे। गणेशजी कहते हैं कि आप दैनिक कार्य में व्यस्त रहेंगे।

कर्क राशि ♋(Cancer)

शुभ रंग – काला और नीला लकी नंबर – 9 आप शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थ रहेंगे। नकारात्मक विचार आपके मन को विह्वल बनाएँगे। किसी के साथ मतभेद हो सकता है। पारिवारिक वातावरण कलुषित होगा। विद्यार्थियों का ध्यान पढ़ाई में नहीं लगेगा। खर्च अधिक होगा। अनैतिक प्रवृत्तियों से दूर रहने के लिए गणेशजी कहते हैं।

सिंह राशि ♌(Leo)

शुभ रंग – केसरिया और पीला लकी नंबर – 7 आत्मविश्वास और निर्णयशक्ति में वृद्धि होने के कारण आप हरेक कार्य त्वरित निर्णय लेकर पूरा करेंगे। समाज में आपकी ख्याति में वृद्धि होगी। बुजुर्गों की ओर से आपको सहयोग मिलेगा। आपका मन प्रफुल्लित रहेगा। गुस्से के कारण आपका काम न बिगड़े इसका ध्यान रखना पड़ेगा, ऐसा गणेशजी कहते हैं। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा और स्वास्थ्य में थोड़ा सुधार होगा।

कन्या राशि ♍(Virgo)

शुभ रंग – नारंगी और सुनहरा लकी नंबर – 1 आप शारीरिक और मानसिक रूप से भयभीत रहेंगे। आपको छोटी बड़ी तकलीफें रहा करेंगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ मतभेद हो सकता है। गुस्से और अहं आपका किसी के साथ मनमुटाव करा सकते हैं। अचानक बड़े खर्च होने की संभावना है। नौकरी करनेवाले लोगों के लिए गणेशजी की सलाह है कि आपको अपने अधीनस्थ लोगों से संभलकर रहना पड़ेगा। आज कोर्ट- कचहरी का कार्य न करना अधिक अच्छा रहेगा।

तुला राशि ♎(Libra)

शुभ रंग – काला और नीला लकी नंबर – 4 आज आप अलग-अलग क्षेत्रों से लाभ प्राप्त कर सकेंगे और उसके कारण आप शारीरिक मानसिक रूप से प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। आज आप दिन के दौरान मित्रों के साथ मिलकर किसी रमणीय स्थानों की सैर करने का आयोजन कर सकेंगे। आपका दांपत्यजीवन अच्छा रहेगा। स्त्री मित्रों के साथ आनंद मनाएँगे। आर्थिक वृद्धि होने का योग है। गणेशजी कहते हैं कि अविवाहित लोगों के विवाह की संभावना है।

वृश्चिक राशि ♏(Scorpio)

शुभ रंग – सिल्वर और सफेद लकी नंबर – 2 गणेशजी आप पर कृपादृष्टि बरसाएँगे और आपके हरेक कार्य सरलतापूर्वक पूरे होंगे। आपका वैवाहिक जीवन आनंदमय रहेगा। आप समाज में सम्माननीय बनेंगे। नौकरी तथा व्यवसाय में पदोन्नति का योग है। आपको बुजुर्गों तथा उच्च पदाधिकारियों की तरफ से लाभ हो सकता है। व्यापारी उधार दिए हुए पैसे वापस प्राप्त कर सकेंगे। संतान अच्छी प्रगति कर सकेंगे और शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मित्रों और सगे- सम्बंधियों से लाभ हो सकेंगे।

धनु राशि ♐(Saggittarius)

शुभ रंग – भूरा और सलेटी लकी नंबर – 6 आज आपको शारीरिक अस्वस्थता और थकान अनुभव होगा। मानसिक रूप से भी बेचैनी अनुभव करेंगे। गणेशजी यात्रा प्रवास टालने की सलाह देते हैं। संतानों की चिंता हो सकती है। आपको ऐसा लगेगा कि भाग्य आपका साथ नहीं दे रहा है। आफिस में आप उच्च पदाधिकारियों के क्रोध का भोग न बनें, उसका ध्यान रखें। प्रतिस्पर्धियों के साथ विवाद से बचें। अधिक साहस से बचना चाहिए।

मकर राशि ♑(Capricorn)

शुभ रंग – गुलाबी, सफेद लकी नंबर – 3 गणेशजी कहते हैं कि आज खान-पान में ध्यान नहीं देंगे तो स्वास्थ्य खराब होने की पूरी संभावना है। उपचार, प्रवास या व्यावहारिक प्रसंगों में पैसे खर्च होंगे। कठिनाइयों से बाहर आना हो तो नकारात्मक विचारों तथा उग्र विचार पर अंकुश रखें। भागीदारों के साथ मतभेद होने की संभावना है। आफिस का वातावरण आपके अनुकूल नहीं होगा। आपको नए सम्बंध स्थापित करते समय सावधानी रखनी पड़ेगी।

कुंभ राशि ♒(Aquarious)

शुभ रंग – लाल और मैरून  लकी नंबर – 1 आज आपमें आत्मविश्वास और दृढ़ मनोबल भरपूर मात्रा में होंगे तथा आपका दिन प्रेम और रोमांस से अधिक उल्लासित बनेगा। आप विपरीत लिंगीय व्यक्तियों के साथ मित्रता करेंगे। प्रवास, मौजमस्ती स्वादिष्ट भोजन, नए परिधान आपके आनंद में बहुत अधिक वृद्धि करेंगे। गणेशजी कहते हैं कि भागीदारी से आपको लाभ हो सकता है। विवाहित लोग अच्छा दांपत्यजीवन बिता सकेंगे।

मीन राशि ♓(Pisces)

शुभ रंग – क्रीम और सफेद लकी नंबर – 7 घर में शांति और आनंद के वातावरण का साकारात्मक प्रभाव आपके काम पर देखने को मिलेगा, ऐसा गणेशजी कहते हैं। परंतु आपको अपने उग्र स्वभाव और वाणी पर अंकुश रखने पड़ेंगे। आप अपने अधीनस्थ कर्मचारियों का सहयोग प्राप्त कर सकेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts