Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Aaj ka Rashifal 13 February 2025 : गुरुवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, पढ़ें सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल

Follow on Google News
Aaj ka Rashifal 13 February 2025 : गुरुवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, पढ़ें सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल
Aaj ka Rashifal। आज 13 फरवरी 2025 को फाल्गुन महीने के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा और गुरुवार है। प्रतिपदा रात 08:21 बजे तक रहेगी। गुरुवार का दिन देवगुरु बृहस्पति को समर्पित होता है। बृहस्पति को ज्ञान, धर्म, और भाग्य का कारक माना जाता है। आइए जानते हैं, दैनिक राशिफल में मेष से लेकर मीन राशि के जातकों का आज का दिन क्या कुछ खास लेकर आया है, किन बातों का विशेषकर ध्यान रखना होगा।

मेष राशि (Aries)

शुभ रंग – भूरा, सलेटी लकी नंबर – 2 अपने उग्र स्वभाव पर संयम रखने की गणेशजी आपको सलाह देते हैं। शारीरिक और मानसिक रुप से शिथिलता का अनुभव करेंगे। अधिक परिश्रम के बाद भी अल्प सफलता ही प्राप्त होगी। संतानों के विषय में भी आपको चिंता सताएगी। कार्य की भागदौड के कारण परिवारजनों के प्रति कम ध्यान दे पाएँगे। हानिकर विचार, वर्तन और आयोजन से दूर रहिएगा। उदर के रोग से पेट दुखने की संभावना है। प्रवास हो सके तो आज टाल दीजिएगा। सरकारी कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।

वृषभ राशि (Taurus)

शुभ रंग – नारंगी, सुनहरा लकी नंबर – 1 आज आपको कार्य करने में दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास का पूरा सहकार मिलेगा ऐसा गणेशजी के आशीर्वाद हैं। इस कार्य का फल भी आपको अपेक्षानुसार मिलेगा। मायके से लाभदायी समाचार प्राप्त होंगे। अभ्यास में विद्यार्थियों को रुचि रहेगी। सरकारी क्षेत्र में लाभ होगा तथा आर्थिक व्यवहार करने में सफलता प्राप्त होगी। संतान के पीछे खर्च होगा।

मिथुन राशि (Gemini)

शुभ रंग – केसरिया, पीला लकी नंबर – 8 नई परियोजना का प्रारंभ करने के लिए आज दिन शुभ है ऐसा गणेशजी कहते हैं। सरकार की ओर से लाभ होने की भी संभावना है। व्यावसायिक या व्यापारी क्षेत्र में आपको ऊपरी अधिकारियों का अच्छा प्रतिसाद प्राप्त होगा। छोटे प्रवास का आयोजन हो सकता है। मित्र या स्नेहीजनों अथवा पडोसियों के साथ अनबन की घटना हुई होगी तो उसका सकारात्मक परिणाम आएगा। वैचारिकरुप से आप में शीध्र परिवर्तन आएंगे। प्रतिस्पर्धियो पर विजय प्राप्त होगी। फिर भी आर्थिक दृष्टिकोण से सावधानी बरतने का समय है ऐसी गणेशजी की सलाह है।

कर्क राशि (Cancer)

शुभ रंग – सिल्वर, सफेद लकी नंबर – 3 आज नकारात्मक मानसिकता के साथ व्यवहार न करने की गणेशजी सलाह देते हैं। शारीरिक और मानसिकरुप से आप अस्वस्थ रहेंगे। मन में दुःख और असंतोष की भावनाएं रहेगी। आंखों में पीड़ा होने की संभावना है। पारिवारिक वातावरण अनुकूल नहीं रहेगा। पारिवारिक जनों के साथ गलतफहमी न हो इसका ध्यान रखिएगा। अभ्यास में अभिरुचि होते हुए भी विद्यार्थियों को अपेक्षित परिणाम नहीं प्राप्त होगा। अनैतिक प्रवृत्तियों से दूर रहिएगा। धन का अधिक खर्च होगा।

सिंह राशि (Leo)

शुभ रंग – नारंगी, सुनहरा लकी नंबर – 1 आज आत्मविश्वास की मात्रा आप में अधिक रहेगी ऐसा गणेशजी कहते हैं। किसी भी कार्य को करने के लिए निर्णय त्वरित ले लेंगे। पिता और बडों से लाभ होगा। सामाजिकरुप से मान-सम्मान में वृद्धि होगी। वाणी और व्यवहार उग्रतापूर्ण न करने की गणेशजी की सलाह है। क्रोध की मात्रा अपेक्षाकृत अधिक रहेगी। आरोग्य संभालिएगा।

कन्या राशि (Virgo)

शुभ रंग – क्रीम, सफेद लकी नंबर – 9 आज आपके अहम् को कोइ चोट न पहुंचाएं एवं आपका किसी से झगड़ा न हो जाए इसका ध्यान रखने की गणेशजी की सलाह है। शारीरिक रुप से शिथिलता और मानसिकरुप से चिंता बनी रहेगी। मित्रों और स्वजनों के साथ आप को वैचारिक स्तर पर मनमुटाव हो सकता है। स्वभाव में उग्रता और क्रोध की मात्रा विशेष रहेगी। धार्मिक कार्य में धन का व्यय होगा। स्वास्थ्य के विषय में ध्यान रखिएगा। धन का आकस्मिक व्यय हो सकता है। विवाद या झगडे से संभव हो तो दूर रहिएगा।

तुला राशि (Libra)

शुभ रंग – भूरा, सलेटी लकी नंबर – 2 गणेशजी कहते हैं कि आपका आज का दिन शुभफलदायी होगा। विविध क्षेत्रों में हुए लाभ से आपको प्रसन्नता होगी। आय में भी वृद्धि हो सकती है। मित्रों से लाभ होगा और उनके पीछे खर्च भी हो सकता है। पर्यटन स्थल की सैर आपको रोमांचित करेगी। स्त्री मित्रों से हुई मुलाकात आनंददायी हो सकती है। विवाहोत्सुकों को अपेक्षित जीवनसाथी मिलने का योग हैं। उत्तम भोजन की प्राप्ति होगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

शुभ रंग – सफेद, नारंगी लकी नंबर – 4 आज का दिन आप के लिए शुभ फलदायी होगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। व्यावसायिक स्थल पर वातावरण अनुकूल प्राप्त होगा। उच्च अधिकारीगण प्रसन्न रहेंगे। कार्य सफलता प्राप्त करनी आज सरल होगी। मान-प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। नौकरी में पदोन्नति होगी। गृहस्थजीवन में भी आनंद का वातावरण छाया रहेगा। व्यापार के उद्देश्य से कहीं बाहर भी जाना हो सकता है। संतान की प्रगति से संतोष का अनुभव होगा।

धनु राशि (Saggittarius)

शुभ रंग – गुलाबी, क्रीम लकी नंबर – 1 आज स्वास्थ्य कुछ नरम-गरम रहने की संभावना है। शारीरिक रुप से अशक्ति और आलस्य की भावना रहेगी। मानसिकरुप से भी चिंता और व्यग्रता बनी रहेगी। व्यावसायिक रुप से विध्न आ सकते हैं। हानिकर विचारों को संभवतः दूर रखिए। किसी भी कार्य का आयोजन संभलकर कीजिएगा। उच्च अधिकारियों के साथ घर्षण के प्रसंग उपस्थित होंगे। प्रतिस्पर्धियो और विरोधीयों के साथ संभव हो तो विवाद न कीजिएगा।

मकर राशि (Capricorn)

शुभ रंग – लाल, मैरून लकी नंबर – 1 आज आपके लिए आकस्मिक धनखर्च के योग हैं, जो व्यावहारिक और सामाजिक कार्य के लिए कुछ बाहर जाने से हो सकता है। खान-पान में संभलकर चलिएगा। क्रोध से बचकर चलिएगा। नकारात्मक भावनाओं को सकारात्मकता से दूर कीजिएगा। व्यावसायिक स्थल पर अनुकूलता रहेगी। भागीदारों के साथ मतभेद न हो इसका ध्यान रखिएगा। सरकारी क्षेत्र से संबंधित कार्यो में आप अपनी योग्यता का सदुपयोग कर सकेंगे।

कुंभ राशि (Aquarious)

शुभ रंग – काला, क्रीम लकी नंबर – 8 आज आप प्रत्येक कार्य दृढ मनोबल और आत्मविश्वासपूर्वक करेंगे। प्रवास या पर्यटन की संभावनाए अधिक हैं। स्वादिष्ट व्यंजनों का भोग एवं नए वस्त्र परिधान के प्रसंग उपस्थित होंगे। भागीदारों से लाभ होगा। वाहनसुख प्राप्त होगा।

मीन राशि (Pisces)

शुभ रंग – हरा, फिरोजी लकी नंबर – 5 आज का दिन शुभफलदायी है ऐसा गणेशजी कहते हैं। आप में मनोबल और आत्मविश्वास अधिक रहेगा। शारीरिक रुप से आप स्वस्थ रहेंगे। परिवार का वातावरण भी शांतिप्रद रहेगा। प्रतिस्पर्धियों के समक्ष विजय प्राप्त होगी। आवेश और उग्रता को स्वभाव में से दूर कर दीजिएगा और साथ में वाणी पर भी संयम रखिएगा। सहकार्यकरों का आज व्यावसायिक स्थल पर सहकार अच्छा मिलेगा। मायके से समाचार प्राप्त होंगे।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts