Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Aaj ka Rashifal 03 March 2025 : मेष से लेकर मीन राशि के जातकों के लिए सोमवार का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें दैनिक राशिफल

Follow on Google News
Aaj ka Rashifal 03 March 2025 : मेष से लेकर मीन राशि के जातकों के लिए सोमवार का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें दैनिक राशिफल
Aaj ka Rashifal आज 03 मार्च 2025 को फाल्गुन महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि और सोमवार है। चतुर्थी तिथि शाम को 06:02 बजे तक रहेगी। सोमवार को भगवान शिव को समर्पित किया जाता है। इस दिन भगवान शिव की पूजा करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं और जीवन में सुख-शांति आती है। पंचांग के अनुसार सोमवार को किए गए कुछ विशेष उपायों से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और हमें आशीर्वाद देते हैं। आइए जानते हैं, दैनिक राशिफल में मेष से लेकर मीन राशि के जातकों का आज का दिन क्या कुछ खास लेकर आया है, किन बातों का विशेषकर ध्यान रखना होगा।

मेष राशि ♈(Aries)

शुभ रंग – सिल्वर और सफेद लकी नंबर – 2 अत्यंत सावधानीपूर्वक आज का दिन व्यतीत करने की गणेशजी की सलाह है। सर्दी, कफ और बुखार के कारण स्वास्थ्य खराब होगा। स्वजनों से वियोग होगा। धर्म करने में धन लूटने जैसी परिस्थिति निर्मित होगी। इसलिए संभलकर रहें। मानसिक अस्वस्थता का अनुभव होगा। धार्मिक और सामाजिक कार्यों के पीछे अधिक धन खर्च होगा। आज गलत जगह पूँजी निवेश न हो इसका ध्यान रखें।

वृषभ राशि ♉(Taurus)

शुभ रंग – नारंगी और सुनहरा लकी नंबर – 1 गणेशजी की पूरी कृपा आज आप पर रहेगी। परिवार में सुख- शांति बनी रहेगी। कुटुंब और मित्रों के साथ आनंद के पल बिताएँगे। आपकी आय और व्यापार- धंधे में वृद्धि होगी। रमणीय स्थान में पर्यटन का आयोजन होगा। स्त्री वर्ग तरफ से लाभ और आयोजन होगा। स्त्री वर्ग तरफ से लाभ और आदर मिलेगा। व्यापार के क्षेत्र में संपर्क और पहचानों से लाभ होगा। पुत्र और पत्नी से आनंददायक समाचार मिलेगा। उत्तम दांपत्य सुख की अनुभूति होगी।

मिथुन राशि ♊(Gemini)

शुभ रंग – काला और नीला लकी नंबर – 8 गणेशजी के आशीर्वाद से शारीरिक और मानसिक सुख बने रहेंगे। नौकरी- व्यवसाय में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। व्यापारियों द्वारा काम की कदर होगी। जिससे आप अधिक प्रोत्साहित होंगे। पदोन्नति का योग है। समाज में मान- प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। गृहस्थ जीवन आनंदपूर्ण रहेगा।

कर्क राशि ♋(Cancer)

शुभ रंग – केसरिया और पीला लकी नंबर – 3 शारीरिक मानसिक स्वास्थ्य के साथ-साथ भाग्यवृद्धि के अवसर आपकी प्रसन्नता में वृद्धि करेंगे। विदेश से शुभ समाचार मिलेगा। धार्मिक कार्य, देवदर्शन और यात्राधाम की मुलाकात से आनंद होगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ अच्छी तरह समय व्यतीत कर सकेगें विदेश जाने के इच्छुक लोगों की संभावना के साथ नौकरी पेशावालों को भी लाभ होने की संभावना गणेशजी देख रहे हैं।

सिंह राशि ♌(Leo)

शुभ रंग – नारंगी और सुनहरा लकी नंबर – 1 गणेशजी के बताए अनुसार आज का दिन थोड़ी सी परिकूलताओंवाला होगा। स्वास्थ्य के सम्बंध में आपको विशेष ध्यान रखने पड़ेंगे। बाहर खाने- पीने से बचें। बीमारी के पीछे धन खर्च होगा। नकारात्मक विचार मन पर हावी होंगे। पारिवारिक सदस्यों के साथ सावधानीपूर्वक रहें। इष्टदेव का नाम स्मरण और आध्यात्मिक विचार, अध्ययन चिंता कम करके सही मार्ग दिखाएंगे।

कन्या राशि ♍(Virgo)

शुभ रंग – काला और नीला लकी नंबर – 8 गणेशजी की कृपा से आपका आज का दिन अनुकूलता से परिपूर्ण रहेगा। जीवनसाथी के साथ आप निकटता के क्षण का आनंद उठा सकेंगे। दांपत्यजीवन में मधुरता रहेगी। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों की तरफ आकर्षण अनुभव करेंगे। सामाजिक और सार्वजनिक क्षेत्र में आपकी मान- प्रतिष्ठा मेंवृद्धि होगी। भागीदारों के साथ सम्बंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे। उत्तम भोजन और वस्त्राभूषण तथा वाहन की प्राप्ति होगी।

तुला राशि ♎(Libra)

शुभ रंग – सिल्वर और सफेद लकी नंबर – 2 घर में शांति और आनंद का वातावरण रहेगा। सुखदायक घटनाएँ घटेंगी। कार्य में यश और सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य बना रहेगा। आवश्यक काम के पीछे ही खर्छ होगा नौकरी में सिद्धि औऱ सफलता मिलेगी। ननिहाल पक्ष की तरफ से समाचार आएघा। आर्थिक लाभ की संभावना रहेगी। सहकर्मियों और अधीनस्थ नौकरवर्ग का सहयोग प्राप्त होगा।

वृश्चिक राशि ♏(Scorpio)

शुभ रंग – भूरा और सलेटी लकी नंबर – 4 स्वास्थ्य के सम्बंध में थोड़ी शिकायत रहेगी। संतानों की समस्या आपको चिंतीत करेगी। मानहानि होने की संभावना है। शेयर सट्टा में न पड़ने की गणेशजी चेतावनी देते हैं। संभव हो तो यात्रा या प्रवास से बचें। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। आर्थिक आयोजन सफलतापूर्वक पूरे कर सकेंगे।

धनु राशि ♐(Saggittarius)

शुभ रंग – नारंगी और सुनहरा लकी नंबर – 1 तन-मन में स्फूर्ति का अभाव रहेगा। मन पर चिंता का भार रहेगा। पारिवारिक वातावरण कलुषित रहेगा। माता के साथ मनमुटाव होगा। अथवा उनकी तबीयत के सम्बंध में चिंता रहेगी। सार्वजनिक रूप में स्वमानभंग न हो उसका ध्यान रखें। अनिद्रा और समय पर भोजन न मिलने से स्वभाव में चिडचिड़ापन आएगा। महत्त्वपूर्ण दस्तावेज न बनाने की गणेशजी सलाह देते हैं।

मकर राशि ♑(Capricorn)

शुभ रंग – लाल और मैरून लकी नंबर – 9 दैनिक कार्यों में अनुकूल परिस्थिति निर्मित होने पर राहत महसूस करेंगे। गृहस्थजीवन की समस्याएँ हल होती हुई प्रतीत होंगी। संपत्ति सम्बंधी कामकाजों का हल मिलेगा। व्यापार- धंधे में आर्थिक लाभ होगा। भाई- बहनों का सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय होने के सम्बंध में गणेशजी बताते हैं। प्रिय व्यक्ति की मुलाकात होगी। प्रतिस्पर्धियों के समक्ष सफलता मिलेगी। नए कार्य के लिए अनुकूल दिन है।

कुंभ राशि ♒(Aquarious)

शुभ रंग – क्रीम और सफेद  लकी नंबर – 7 वाणी पर संयम रखेंगे तो आज बहुत सी समस्याओं में से बच जाएँगे, ऐसा गणेशजी का कहना है। वाद-विवाद में गहरे न उतरें। अनावश्यक खर्छ पर अंकुश रखें। कार्य में कम सफलता मिलेगी। संतोष की भावना का अनुभव होगा। स्वास्थ्य खराब होगा। विद्यार्थियों को विद्याप्राप्ति में बाधा आएगी। आर्थिक हानि की संभावना है।

मीन राशि ♓(Pisces)

शुभ रंग – हरा और फिरोज़ी लकी नंबर – 5 आज का दिन आनंद और उत्साह से परिपूर्ण रहेगा। घर में किसी मांगलिक प्रसंग का आयोजन होगा। नए कार्य का आरंभ करने के लिए शुभ दिन है। सगे- सम्बंधियों और मित्रों के साथ मिलन- मुलाकात होगी। उनके साथ बाहर भोजन करने या घूमने जाने का अवसर आएगा। प्रवास या यात्रा की संभावना है। तन-मन से प्रफुल्लित रहेंगे। गणेशजी का आशीर्वाद आपके साथ है।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts