Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Aaj ka Rashifal 01 June 2025 : रविवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए क्या खास लेकर आया है… पढ़ें दैनिक राशिफल

Follow on Google News
Aaj ka Rashifal 01 June 2025 : रविवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए क्या खास लेकर आया है… पढ़ें दैनिक राशिफल
Aaj ka Rashifal आज 01 जून 2025 को ज्येष्ठ महीने के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और रविवार है। षष्ठी तिथि शाम 07:59 बजे तक रहेगी। इस दौरान अश्लेशा नक्षत्र रात 09:36 तक रहेगा। इसके बाद मघा नक्षत्र रहेगा। रविवार को सूर्य देव को समर्पित किया जाता है। सूर्य देव को सभी ग्रहों का राजा माना जाता है। रविवार के दिन सूर्य देव की पूजा करने से स्वास्थ्य, धन और मान-सम्मान में वृद्धि होती है। आइए जानते हैं, दैनिक राशिफल में मेष से लेकर मीन राशि के जातकों का आज का दिन क्या कुछ खास लेकर आया है, किन बातों का विशेषकर ध्यान रखना होगा।

मेष राशि ♈(Aries)

शुभ रंग – हरा और फिरोज़ी लकी नंबर – 7 आज के दिन में आपको सावधानी बरतने की सलाह गणेशजी देते हैं। क्योंकि आज आप अधिक संवेदनशील और भावनात्मक होंगे। किसी भी बात से आपका मन दुखी हो सकता है एवं आपकी भावनाओं को ठेस पहुंच सकती है। माता के स्वास्थ्य की चिंता आपको रहेगी। विद्योपार्जन करनेवालों के लिए दिन मध्यम फलदायी है। संपत्ति सम्बंधित कोई भी कार्य करने के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है। आपके स्वाभिमान को ठेस न पहुंचे इसका विशेष ध्यान रखें। स्त्रीयों एवं पानी से दूर रहने का प्रयत्न करें। आज का दिन मानसिक तनाव और व्यग्रतापूर्ण रहेगा।

वृषभ राशि ♉(Taurus)

शुभ रंग – सिल्वर और सफेद लकी नंबर – 4 गणेशजी के अनुसार आज आपकी चिंताएं कम होंगी और उत्साह बढेगा। मन प्रफुल्लित रहेगा। आज आप अधिक संवेदनशीलता और भावुकता का अनुभव करेंगे। आपकी कल्पनाशक्ति पूर्णरुप से खिलने के कारण साहित्यलेखन में किसी रचना का सृजन करेंगे। आज आपको रुचिपूर्ण भोजन मिल सकता है। घर में परिवारजन विशेषकर माता के साथ तालमेल में वृद्धि होगी। प्रवास के आयोजन की संभावना है। कौटुंबिक तथा आर्थिक बातों पर अधिक ध्यान दें।

मिथुन राशि ♊(Gemini)

शुभ रंग – नारंगी और सुनहरा लकी नंबर – 9 आज आपका दिन मिश्र फलदायी रहेगा ऐसा गणेशजी कहते है। आज आप थकान, व्यग्रता एवं प्रसन्नता का मिलाजुला अनुभव करेंगे। निर्धारित कार्यों को पूर्ण कर सकेंगे। धनोपार्जन की योजना पहले नष्ट होता हुआ और बाद में पूर्ण होता हुआ प्रतीत होगा। शुभेच्छकों तथा मित्रों से मुलाकात का प्रसंग बन सकता है। व्यवसाय के स्थान में उत्साह और प्रसन्नता का अनुभव होगा। सहकर्मियों का सहयोग मिल पाएगा। परिवारजनों के साथ समय आनंद से बीतेगा।

कर्क राशि ♋(Cancer)

शुभ रंग – काला और नीला लकी नंबर – 3 आज आपका दिन हर प्रकार से आनंदित रहेगा ऐसा गणेशजी कहते है। तन और मन दोनों दृष्टि से आप स्वस्थ और प्रफुल्लित रहेंगे। परिवारजन, स्नेहीजन एवं मित्रो से सुख और आनंद की प्राप्ति होगी। उनकी ओर से उपहार मिलेगा। प्रवास एवं खान-पान का सुंदर आयोजन करेंगे। आनंददायक प्रवास होगा। शुभ समाचार मिलेंगे। पत्नी से शुभ समाचार मिलेंगे। वैवाहिक सुख और संतोष की अनुभूति होगी। मन में संवेदनशीलता बढे़गी।

सिंह राशि ♌(Leo)

शुभ रंग – केसरिया और पीला लकी नंबर – 1 गणेशजी आज आपको अपनी संवेदनशीलता पर नियंत्रण रखने की सलाह देते हैं। आरोग्य से सम्बंधित विषय में आप चिंतित रहेंगे। चिंता के कारण शारीरिक, मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यर्थ के वाद विवाद को टालें। कोर्ट कचहरी के कामों को संभालकर कीजिएगा। विदेश से समाचार मिलने की संभावना है। असंयमित वर्तन न करें। स्त्रीयों के मामले में संभल कर रहें। आज अधिक व्यय होगा। भ्रांतियों को दूर रखें।

कन्या राशि ♍(Virgo)

शुभ रंग – नारंगी और सुनहरा लकी नंबर – 7 आपका आज का दिन लाभदायी रहेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। विविध क्षेत्रों से यश, कीर्ति तथा लाभ प्राप्त होगा। धनप्राप्ति के लिए आज का दिन शुभ है। विशेषकर स्त्री मित्रों से लाभ होने के संकेत हैं। प्रियजनों के साथ मिलन आनंददायी रहेगा। व्यापार में आय की वृद्धि होने की संभावना है। किसी रमणीय स्थल या जलाशय पर पर्यटन का आयोजन होगा। संतान के शुभ समाचार मिलेंगे। दांपत्यजीवन में सुख एवं संतोष की अनुभूति करेंगे। लाभ मिलेगा। ऑफिस के काम से यात्रा का आयोजन हो सकता है। गृहस्थजीवन में सामंजस्य रहेगा।

तुला राशि ♎(Libra)

शुभ रंग – काला और नीला लकी नंबर – 2 गणेशजी कहते हैं कि आज का दिन शुभफलदायी रहेगा। आपके घर तथा कार्यालय में सानुकूल वातावरण रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए पदोन्नति के अवसर उपस्थित होंगे। पारिवारिक जीवन में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा। गृहस्थजीवन में माधुर्य छाया रहेगा। उच्च पदाधिकारियों से प्रोत्साहन मिलेगा। माता से लाभ होगा। उत्तम वैवाहिक सुख की प्राप्ति होगी। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। सहकारी कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।

वृश्चिक राशि ♏(Scorpio)

शुभ रंग – सिल्वर और सफेद लकी नंबर – 5 आज आप शारीरिक थकान, आलस्य और मानसिक चिंता की अनुभूति करेंगे, ऐसा गणेशजी को प्रतीत होता है। व्यवसाय में बाधा खडी होगी। संतान से मतभेद रहेगा। उनके स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। आज प्रतिस्पर्धियों से वादविवाद न करें। अनावश्यक खर्च बढ़ेगा। उपरी अधिकारीयों का वर्तन नकारात्मक रहेगा। आज आप कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय न लें। राजकीय प्रश्न खड़े होंगे।

धनु राशि ♐(Saggittarius)

शुभ रंग – भूरा और सलेटी लकी नंबर – 3 आज के दिन आपको अत्यंत सावधानीपूर्वक रहने की सलाह गणेशजी देते हैं। आज कोई भी नए काम एवं व्याधियों के उपचार का प्रारंभ न करें। अत्यंत संवेदनशीलता के कारण आपकी मानसिक स्थिति व्याकुल रहेगी। पानी से संभलिएगा। वाणी एवं वर्तन में संयम रखें। क्रोध पर संयम जरुरी है। निषेधात्मक कार्यों से दूर रहें। अनैतिक कार्यों और सरकार-विरोधी प्रवृत्तियों से दूर रहें। स्वास्थ्य के मामले में संभलकर रहें।

मकर राशि ♑(Capricorn)

शुभ रंग – गुलाबी, सफेद लकी नंबर – 1 विविध कारणों से आपके व्यापार का विस्तृतीकरण होगा और उसमें वृद्धि आएगी। दलाली, कमिशन, ब्याज आदि स्त्रोतों से आय बढेगी, ऐसा गणेशजी कहते है। धनलाभ का प्रबल योग है। संतान के अभ्यास के विषय में चिंतित रहेंगे। कार्यों में सफलता मिलेगी। विचारो में कुछ दुविधा और अस्थिरता रहेगी। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों से मिलनाजुलना होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। वाहन तथा सम्मान प्राप्त होंगे। नए वस्त्रों की खरीदी के योग हैं। छोटा मनोरंजक प्रवास होगा।

कुंभ राशि ♒(Aquarious)

शुभ रंग – लाल और मैरून  लकी नंबर – 9 कार्य की सफलता के लिए आज शुभ दिन है, ऐसा गणेशजी कहते है। आज किये गए कार्यों की वजह से आप यशस्वी बनेंगे तथा आप की कीर्ति में वृद्घि होगी। परिवारजनों के साथ वक्त अच्छा गुजरेगा। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। तन-मन से प्रफुल्लित रहेंगे। आज का दिन भावनाशील विचारों का है। नौकरी में सहकर्मियों के सहयोगपूर्वक कार्य संपन्न कर सकेंगे । कार्य के सम्बंध में धन का व्यय होगा।

मीन राशि ♓(Pisces)

शुभ रंग – क्रीम और सफेद लकी नंबर – 7 आज आप काल्पनिक दुनिया में विचरण करेंगे, ऐसा गणेशजी को प्रतीत होता है। विद्योपार्जन करनेवाले अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे। प्रणय के लिए अच्छा दिन है। पानी से आज संभलिएगा। स्वभाव में संयम रखें। मानसिक संतुलन बनाए रखने की गणेशजी सलाह देते है।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts