Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

आधी रात गुंडों का तांडव, एक दर्जन गाड़ियां बनीं निशाना, कांच फोड़े

Follow on Google News
आधी रात गुंडों का तांडव, एक दर्जन गाड़ियां बनीं निशाना, कांच फोड़े
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंदौर।  चंदन नगर थाना क्षेत्र में देर रात देखने को मिला, जहां असामाजिक तत्वों के एक गिरोह ने सुनियोजित तरीके से आतंक मचाते हुए कॉलोनियों में खड़ी गाड़ियों को निशाना बनाया। बदमाशों ने राजनगर, रामानंद नगर, नंदन नगर, दामोदर नगर और पंचमूर्ति नगर की गलियों में घूम-घूमकर ईंट और पत्थरों से कारों के कांच फोड़ डाले। इस हमले में एक दर्जन से अधिक वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

    सुबह जब लोग घरों से बाहर निकले तो सड़कों पर बिखरे कांच, ईंटों के टुकड़े और क्षतिग्रस्त गाड़ियों का मंजर देखकर दहशत में आ गए। कई कारों के आगे के शीशे और साइड ग्लास पूरी तरह चकनाचूर मिले। रहवासियों के मुताबिक बदमाश रात के अंधेरे का फायदा उठाकर गलियों में बेखौफ घूमते रहे और सुनसान जगहों पर खड़ी गाड़ियों को चुन-चुनकर निशाना बनाते रहे।

    स्थानीय लोगों ने पुलिस व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए आरोप लगाया कि इलाके में रात के समय गश्त लगभग नदारद रहती है। इसी ढिलाई का फायदा उठाकर नशेड़ी और असामाजिक तत्व लगातार आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। रहवासियों का कहना है कि अगर समय रहते पुलिस सक्रिय होती तो इतनी बड़ी तोड़फोड़ की घटना को रोका जा सकता था।

    गौरतलब है कि कुछ दिन पहले इसी क्षेत्र की पुलिस चौकी पर भी पथराव की सनसनीखेज घटना हुई थी, जिसके बाद सख्त कार्रवाई के दावे किए गए थे। हालांकि जमीनी स्तर पर कोई ठोस कदम नजर नहीं आने से बदमाशों के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं। लगातार हो रही घटनाओं ने क्षेत्रवासियों में असुरक्षा का माहौल पैदा कर दिया है। रहवासियों ने बताया कि यह कोई पहली वारदात नहीं है। कुछ महीने पहले भी इसी तरह रात के अंधेरे में कई वाहनों के कांच फोड़ दिए गए थे, लेकिन पुलिस आज तक आरोपियों का सुराग नहीं लगा सकी।  

    Hemant Nagle
    By Hemant Nagle

    हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

    Latest Posts