Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बेरहमी से पीट-पीटकर युवक की हत्या, पुलिस ने चार संदिग्ध को लिया हिरासत में

बेरहमी से पीट-पीटकर युवक की हत्या, पुलिस ने चार संदिग्ध को लिया हिरासत में
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंदौर। शहर के आजादनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर उस वक्त सनसनी फैल गई, जब मूसाखेड़ी पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे  एक युवक की लाश पड़ी मिली। युवक के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान देख कर अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसकी बेरहमी से पिटाई की गई और इसी से उसकी मौत हुई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भिजवा दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।

    पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान उमेंद्र पिता महाराज सिंह ठाकुर, निवासी श्रीनगर, मूसाखेड़ी के रूप में हुई है। उमेंद्र कैटरिंग का काम करता था और परिवार का एकमात्र सहारा था। उसके पिता और दो भाइयों की पहले ही मौत हो चुकी है। घर में उसकी बुजुर्ग मां, भाभी और दो भतीजे रहते हैं। चार बहनों की शादी हो चुकी है। उमेंद्र ही पूरे परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। परिवार वालों ने बताया कि उमेंद्र सोमवार रात से ही घर नहीं लौटा था।

    मंगलवार दोपहर पुलिस को सूचना मिली कि मूसाखेड़ी पेट्रोल पंप के पास एक युवक घायल अवस्था में पड़ा है। जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो उमेंद्र की मौत हो चुकी थी और उसका शव सड़क किनारे पड़ा था।प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला है कि कुछ लोगों ने उमेंद्र के साथ मारपीट की थी। इस सिलसिले में पुलिस ने चौकीदार सहित चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ जारी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पूछताछ के आधार पर जल्द ही घटना के पीछे की वजह और आरोपियों की भूमिका साफ हो जाएगी।

    Hemant Nagle
    By Hemant Nagle

    हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...

    Latest Posts