Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Heart Attack : क्रिकेट खेल रहे युवक को आया हार्ट अटैक, दोस्त अस्पताल लेकर पहुंचे, तब तक हो गई मौत

Follow on Google News
Heart Attack : क्रिकेट खेल रहे युवक को आया हार्ट अटैक, दोस्त अस्पताल लेकर पहुंचे, तब तक हो गई मौत
खरगोन। मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के एक गांव में 22 वर्षीय एक युवक की क्रिकेट खेलने के दौरान हार्ट अटैक आ गया। सीने में दर्द की शिकायत होने पर उसके दोस्त उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

गेंदबाजी करते समय महसूस हुई बेचैनी

अधिकारी ने बताया कि जिले के बालवाड़ा थाना क्षेत्र के काटकूट गांव में शनिवार शाम को मैच में गेंदबाजी करते समय इंदल सिंह जादव बंजारा को बेचैनी महसूस हुई। बड़वाह सिविल अस्पताल के डॉ. विकास तलवार का कहना है कि युवक की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है। डॉक्टर ने बताया कि युवक को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था।

सीने में दर्द होने पर युवक को पेड़ के नीचे बिठाया

डॉ. तलवार ने बताया कि बंजारा को अस्पताल लाने वाले लोगों के हवाले से बताया कि उसने मैच के दौरान सीने में दर्द की शिकायत की थी, जिसके बाद युवक एक पेड़ के नीचे बैठ गया। एक ग्रामीण ने बताया कि मैच खत्म होने के बाद बंजारा ने बाकी खिलाड़ियों से उसे अस्पताल ले जाने को कहा। उसे पास के एक अस्पताल में ले जाया गया जहां से उसे बड़वाह सिविल अस्पताल रैफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। ये भी पढ़ें-  Indore : पत्नी की हत्या कर पति ने लगाई फांसी, बाणगंगा इलाके में रहते थे दंपति मध्यप्रदेश की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts