सतना में भारत का सबसे गरीब इंसान! सालाना आय मात्र 3 रुपए, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ सर्टिफिकेट, प्रशासन ने ‘त्रुटि’ बता जारी किया नया प्रमाणपत्र

Follow on Google News
सतना में भारत का सबसे गरीब इंसान! सालाना आय मात्र 3 रुपए, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ सर्टिफिकेट, प्रशासन ने ‘त्रुटि’ बता जारी किया नया प्रमाणपत्र

सतना। मध्य प्रदेश के सतना जिले से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, जिसने पूरे प्रदेश में प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कोठी तहसील के नयागांव गांव में एक व्यक्ति के आय प्रमाण पत्र में उसकी वार्षिक आमदनी मात्र 3 रुपए दर्शाई गई। यानी औसतन हर महीने सिर्फ 25 पैसे की कमाई! जैसे ही यह प्रमाण पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, इसे देखकर लोग हैरान रह गए। मामला अब प्रशासनिक लापरवाही का प्रतीक बन गया है।

22 जुलाई को जारी हुआ था प्रमाण पत्र

यह मामला नयागांव निवासी रामस्वरूप पिता श्यामलाल का है, जिनके नाम पर 22 जुलाई 2025 को एक आय प्रमाण पत्र जारी किया गया था। इस प्रमाण पत्र में यह दर्ज किया गया कि रामस्वरूप की सालाना आय केवल 3 रुपए है। यह दस्तावेज कोठी तहसीलदार सौरभ द्विवेदी के हस्ताक्षर सहित विधिवत रूप से जारी किया गया था।

Uploaded media3 रुपए इनकम का सर्टिफिकेट वायरल।

सोशल मीडिया पर वायरल

जैसे ही यह प्रमाण पत्र सामने आया, इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। कई लोगों ने इसे प्रशासन की बड़ी लापरवाही करार दिया, वहीं कुछ ने इसे विडंबनापूर्ण मजाक बताया। यूजर्स ने कहा कि भला कोई व्यक्ति पूरे साल में केवल 3 रुपए की आय पर कैसे जिंदा रह सकता है? इस मामले ने प्रशासन की गंभीरता और डेटा एंट्री सिस्टम की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Uploaded mediaसुधार के बाद नया सर्टिफिकेट जारी किया।

तहसीलदार ने बताया लिपिकीय त्रुटि

जब यह मामला सामने आया तो मीडिया ने कोठी तहसीलदार सौरभ द्विवेदी से बात की। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह एक लिपिकीय गलती थी। जैसे ही यह गलती उजागर हुई, तत्काल प्रभाव से पुराना प्रमाण पत्र रद्द कर दिया गया और नया प्रमाण पत्र जारी किया गया। नए दस्तावेज में रामस्वरूप की वार्षिक आय 30 हजार रुपए दर्शाई गई है।

सोशल मीडिया पर अब लोग जिम्मेदार कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि ऐसी लापरवाही किसी के भविष्य या लाभ से वंचित होने का कारण बन सकती है। अब तक इस चूक के लिए किसी कर्मचारी पर कार्रवाई की सूचना सामने नहीं आई है।

Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts