केदारनाथ यात्रा से लौट रही महिला श्रद्धालु की गौरीकुंड में तबीयत बिगड़ने से मौत, मप्र से आई थी श्रद्धालु

देहरादून। उत्तराखंड स्थित बाबा केदारनाथ धाम के दर्शन कर वापस लौट रही एक महिला श्रद्धालु की सोमवार रात गौरीकुंड के पास अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा मंगलवार को इसकी जानकारी दी गई।
ये घटना सोमवार रात करीब 10:27 बजे की है, जब गौरीकुंड सेक्टर अधिकारी ने सूचना दी कि एक महिला यात्री केदारनाथ से लौटते वक्त गौरीकुंड गेट के पास बेहोश होकर गिर पड़ी है। सूचना मिलते ही जिला आपदा राहत दल (DDR) की टीम मौके पर पहुंची और महिला को तुरंत गौरीकुंड अस्पताल लाया गया।





















