Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

92 साल के मर्डोक 5वीं बार बनेंगे दूल्हा, रशियन गलफ्रेंड से की सगाई

Follow on Google News
92 साल के मर्डोक 5वीं बार बनेंगे दूल्हा, रशियन गलफ्रेंड से की सगाई

वाशिंगटन। मशहूर अरबपति और मीडिया मुगल के नाम से पहचाने जाने वाले रूपर्ट मर्डोक (92) ने अपनी प्रेमिका एलेना झुकोवा (67) से सगाई कर ली है। रूपर्ट जून में पांचवीं बार शादी करने जा रहे हैं। शादी कैलिफोर्निया में उनके वाइनयार्ड और एस्टेट, मोरागा में होगी। रूपर्ट मर्डोक के फॉक्स और न्यूज कॉर्प के अध्यक्ष पद से हटने के कुछ ही महीने बाद यह घोषणा की है। ऐलेना झुकोवा मॉस्को, रूस से हैं। वह मॉलिक्यूलर बायोलजिस्ट रह चुकी हैं।

एलेना ने रूपर्ट मर्डोक को पिछले साल से डेट करना शुरू किया था। रूपर्ट मर्डोक इससे पहले 4 बार शादी कर चुके हैं। उनकी चौथी शादी मॉडल एवं अभिनेत्री जेरी हॉल से हुई थी। यह शादी 6 साल चली और 2022 में मर्डोक और हॉल का तलाक हो गया। हॉल से पहले मर्डोक की शादी ऑस्ट्रेलिया की फ्लाइट अटेंडेंट पैट्रिसिया बुकर, स्कॉटलैंड की पत्रकार एना मान और वेंडी डेंग से हुई थी।

People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts