Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

योगी सरकार के 8 साल : विकास, सुशासन और सुरक्षा का रिपोर्ट कार्ड जारी, BJP सरकार की उपलब्धियां गिनाई

Follow on Google News
योगी सरकार के 8 साल : विकास, सुशासन और सुरक्षा का रिपोर्ट कार्ड जारी, BJP सरकार की उपलब्धियां गिनाई
उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सरकार ने सोमवार को अपने कार्यकाल के आठ साल पूरे कर लिए हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकार की उपलब्धियों पर आधारित रिपोर्ट कार्ड जारी किया। लखनऊ में आयोजित इस कार्यक्रम में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी उपस्थित रहे।

8 वर्षों की विकास यात्रा का दस्तावेज

सरकार के 8 साल पूरे होने के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश सूचना विभाग द्वारा तैयार बुकलेट का विमोचन किया। इस बुकलेट में पिछले आठ वर्षों में प्रदेश सरकार द्वारा किए गए कार्यों, कल्याणकारी योजनाओं और विकास परियोजनाओं का विवरण दिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार ने ‘सेवा, सुरक्षा और सुशासन’ की दिशा में कई ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं, जिससे प्रदेश में सकारात्मक बदलाव आया है। देखें VIDEO...

‘जनपदीय विकास उत्सव’ का ऐलान

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि सरकार की उपलब्धियों को आम जनता तक पहुंचाने के लिए 25, 26 और 27 मार्च को राज्यभर में ‘जनपदीय विकास उत्सव’ का आयोजन किया जाएगा। इस उत्सव के दौरान केंद्र सरकार के 10 वर्षों और प्रदेश सरकार के 8 वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसके साथ ही, प्रदेश में शिलान्यास और लोकार्पण की गई परियोजनाओं के शिलापट्टों (रिप्लिका) की विशेष प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी।

2017 से 2025 तक बीजेपी का प्रदर्शन

2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन ने 325 सीटों पर शानदार जीत दर्ज की थी। इसके बाद 2022 के चुनाव में भी बीजेपी सत्ता बरकरार रखने में सफल रही और इस बार गठबंधन ने 275 सीटों पर जीत हासिल की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था, बुनियादी ढांचे के विकास और कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से जनता का विश्वास बढ़ा है। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने बीते आठ वर्षों में विकास और सुशासन की दिशा में कई बड़े कदम उठाए हैं। इन वर्षों में राज्य में बुनियादी ढांचे का विकास, अपराध पर नियंत्रण और जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी कार्यान्वयन देखने को मिला है। आगामी ‘जनपदीय विकास उत्सव’ के जरिए सरकार अपनी उपलब्धियों को जनता के सामने रखने जा रही है, जिससे प्रदेश की प्रगति को और मजबूती मिलेगी।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts