Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

78वां स्वतंत्रता दिवस : भोपाल में CM डॉ. मोहन यादव ने किया ध्वजारोहण, लाल परेड ग्राउंड पर ली परेड की सलामी

Follow on Google News
78वां स्वतंत्रता दिवस : भोपाल में CM डॉ. मोहन यादव ने किया ध्वजारोहण, लाल परेड ग्राउंड पर ली परेड की सलामी
भोपाल। देश के 78वें स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के लाल परेड ग्राउंड पर ध्वजारोहण किया। उन्होंने राज्य स्तरीय कार्यक्रम में राष्ट्रगान के बाद परेड की सलामी ली। इसके बाद परेड का निरीक्षण भी किया। सीएम ने सभी प्रदेश एवं देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश का वाचन किया। इसके बाद उत्कृष्ट कार्य करने वाले अफसरों को सम्मानित किया। प्रदेश के इतिहास में पहली बार 15 अफसरों को वीरता पदक दिए गए।

सीएम के भाषण की खास बातें

  • महिला, किसान एवं युवाओं का सशक्तिकरण मध्य प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है; इस उद्देश्य की पूर्ति हेतु प्रदेश में कई योजनाएं संचालित हैं।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में मध्य प्रदेश सरकार 1 नवंबर को मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर लागू करेगी चार मिशन-
- युवा शक्ति मिशन - गरीब कल्याण मिशन - किसान कल्याण मिशन - नारी सशक्तिकरण मिशन
  • आज का पावन दिन भारत मां की स्वतंत्रता हेतु अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीरों, राष्ट्रभक्तों एवं स्वतंत्रता सेनानियों के पुण्य स्मरण का अवसर है।
  • मध्य प्रदेश सरकार गरीब एवं कमजोर वर्ग के सशक्तिकरण के लिए कटिबद्ध हैं। गरीब कल्याण से संबंधित कई योजनाओं का मध्य प्रदेश में सर्वश्रेष्ठ क्रियान्वयन हुआ है।
  • इस वर्ष रक्षाबंधन के पावन पर्व पर प्रदेश सरकार ने हर बहन के खाते में 250 रुपये की अतिरिक्त राशि जारी की है, ताकि सभी बहनें त्योहार को खुशी और सम्मान के साथ मना सकें।
  • मध्य प्रदेश सरकार गरीब एवं कमजोर वर्ग के सशक्तिकरण के लिए कटिबद्ध है। गरीब कल्याण से संबंधित कई योजनाओं का मध्य प्रदेश में सर्वश्रेष्ठ क्रियान्वयन हुआ है।

भाजपा कार्यालय में ध्वजारोहण

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भाजपा कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने ध्वजारोहण किया, CM डॉ. मोहन यादव साथ में मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री निवास परिसर में ध्वजारोहण

78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर CM डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री निवास परिसर में ध्वजारोहण किया, परेड की सलामी ली। ये भी पढ़ें- PM मोदी ने 11वीं बार लालकिले पर फहराया तिरंगा : बोले- देश में सेक्युलर सिविल कोड हो, कोलकाता रेप-मर्डर पर कहा- राक्षसी कृत्य करने वाले दंडित हों
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts