Miss World 2024 : 28 साल बाद भारत करेगा मिस वर्ल्ड कॉम्पिटिशन की मेजबानी, 120 देशों से नेशनल विनर्स को किया इनवाइट; जानें कब और कहां होगा समारोह

एंटरटेनमेंट डेस्क। 71वें मिस वर्ल्ड कॉम्पिटिशन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मिस वर्ल्ड 2024 पेजेंट 20 फरवरी से शुरू होने जा रहा है। कमाल की बात यह है कि, 28 साल बाद एक बार फिर से भारत मिस वर्ल्ड पेजेंट की मेजबानी करने के लिए तैयार है। इस इवेंट का हर किसी को बेसब्री से इंतजार रहता है। आइए आपको बताते हैं कि, 71वें मिस वर्ल्ड कॉम्पिटिशन की थीम क्या है और ये कब और कहां शुरू होगा?
भारत में होगा मिस वर्ल्ड कॉम्पिटिशन
मिस वर्ल्ड के ऑफिशियल सोशल मीडिया पेज पर ब्यूटी पेजेंट की मेजबानी को लेकर चेयरमैन ऑफ मिस वर्ल्ड जूलिया मोर्ले (Julia Morley) का स्टेटमेंट सामने आया है। उन्होंने लिखा - हम पूरे गर्व के साथ भारत को मिस वर्ल्ड 2024 के लिए होस्ट के तौर पर अनाउंस करते हैं। महिला सशक्तिकरण, विविधता और सौंदर्य के जश्न का इंतजार रहेगा। इस शानदार सफर की शुरुआत के लिए हमारे साथ तैयार हो जाइए।












