Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

INDORE NEWS : शुरू हुआ मिशन 51 लाख, क्लीनेस्ट सिटी को ग्रीनेस्ट बनाने की तैयारी

Follow on Google News
INDORE NEWS : शुरू हुआ मिशन 51 लाख, क्लीनेस्ट सिटी को ग्रीनेस्ट बनाने की तैयारी
इंदौर। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में 51 लाख पौधे लगाने के जारी अभियान में रविवार को शामिल हुए और उन्होंने भीषण गर्मी की समस्या से निपटने के लिए हरित आवरण बढ़ाने की जरूरत पर जोर दिया। अधिकारियों ने बताया कि इंदौर में सरकार और आम नागरिकों की भागीदारी से संचालित यह पौधरोपण अभियान 14 जुलाई को खत्म होगा। यादव ने "अपने इंदौर के लिए एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत सीमा सुरक्षा बल के बिजासन क्षेत्र स्थित परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पौधा लगाया। इस दौरान राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव और कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी मौजूद थे।

इस साल भीषण तपन को महसूस किया : यादव

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने इस मौके पर आयोजित समारोह में कहा, ‘‘इस साल हमने देश के कई हिस्सों में 45 से 50 डिग्री सेल्सियस के बीच की भीषण तपन को महसूस किया है। मनुष्य ने विकास की दौड़ में धरती पर कंक्रीट के शहर तो बसा दिए, लेकिन हरियाली को उजाड़ दिया।" उन्होंने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में पांच जून से शुरू किए गए "एक पेड़ मां के नाम" अभियान से धरती मां के प्रति सम्मान जताया जा रहा है, जिससे हरित आवरण में इजाफा होगा।

अकेले इंदौर में 51 लाख पौधे लगाए जा रहे

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि इस अभियान के तहत पूरे प्रदेश में 5.50 करोड़ पौधे लगाने की योजना बनाई गई है और इनमें से 51 लाख पौधे अकेले इंदौर में लगाए जा रहे हैं। केंद्रीय मंत्री यादव ने कहा, "इंदौर स्वच्छता के मामले में देश भर में अव्वल है। मेरी शुभकामनाएं हैं कि इंदौर हरित शहरों की श्रेणी में भी देश में नम्बर एक के पायदान पर रहे। https://x.com/psamachar1/status/1809837837958738290

राजमाता अहिल्याबाई की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

सीएम डॉ. मोहन यादव एवं केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने इंदौर के राजवाड़ा में राजमाता अहिल्याबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। साथ ही परिसर में पौधरोपण कर 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी मौजूद रहे। ये भी पढ़ें- CM डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के साथ किए बाबा महाकाल के दर्शन, भगवान जगन्नाथ की भी पूजा की
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts