Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Indore News : लड़कियों की ड्रेस में BHMS डॉक्टर गिरफ्तार, 30 ग्राम एमडी ड्रग्स और ढाई किलो गांजा बरामद, एक साथी भी गिरफ्तार

Follow on Google News
Indore News : लड़कियों की ड्रेस में BHMS डॉक्टर गिरफ्तार, 30 ग्राम एमडी ड्रग्स और ढाई किलो गांजा बरामद, एक साथी भी गिरफ्तार
इंदौर क्राइम ब्रांच ने नए साल के पहले दिन एक रोचक और चौंकाने वाले मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने एक बीएचएमएस डॉक्टर को 30 ग्राम एमडी ड्रग्स और ढाई किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। इस डॉक्टर का नाम योगेश लड़ाइयां है। पुलिस का कहना है कि यह डॉक्टर न केवल ड्रग्स का सेवन करता था, बल्कि उसे खरीदने के लिए लोन भी ले चुका था। इस मामले में पुलिस ने एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है, जिसमें बताया गया कि यह डॉक्टर नशे की हालत में लड़कियों जैसा व्यवहार भी करता था। पुलिस ने जब ये कार्रवाई की उस दौरान डॉक्टर लड़कियों की ड्रेस पहने मिला। पुलिस ने उसके एक साथी को भी गिरफ्तार किया है।

नशेड़ी डॉक्टर के बारे में चौंकाने वाली जानकारी

नशा इंसान को हैवान बना देता है, यह तो हमने सुना था, लेकिन एक डॉक्टर नशे के प्रभाव में ऐसा व्यवहार करें जो सामान्य नहीं हो, यह मामला पहली बार सामने आया है। इंदौर में पुलिस ने योगेश लड़ाइयां नामक डॉक्टर को गिरफ्तार किया, जो 30 ग्राम एमडी ड्रग्स और ढाई किलो गांजे के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ा। योगेश न केवल ड्रग्स का आदी था, बल्कि वह नशे की खरीद-फरोख्त भी कर रहा था। इस नशेड़ी डॉक्टर के बारे में और भी चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। पुलिस का कहना है कि नशे की हालत में योगेश लड़कियों जैसा व्यवहार करता था और उसकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं थी। वह नशे में महिलाओं के कपड़े पहनता था। जब उसे पकड़ा तो वह लड़कियों की ड्रेस पहने मिला। पुलिस ने बताया कि वह पहले केवल 1 ग्राम ड्रग्स रोजाना खाता था, लेकिन नशे के आदि होने के बाद उसकी खपत 4 से 5 ग्राम तक पहुंच गई थी। देखें वीडियो...

ड्रग्स के लिए लिया था लोन

डीसीपी क्राइम राजेश त्रिपाठी ने बताया कि योगेश ने ड्रग्स के लिए लोन भी लिया था और अब तक वह लगभग 5 लाख रुपए की ड्रग्स खरीद चुका था। वह खुद ड्रग्स का सेवन करने के साथ-साथ दूसरे लोगों को भी ड्रग्स की सप्लाई करता था। पुलिस ने एक अन्य आरोपी, होटल के केयरटेकर भारत चौरसिया को भी गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों से पुलिस की पूछताछ जारी है और इस मामले में और भी खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

खुद का क्लीनिक चलाता है योगेश

योगेश खुद का होम्योपैथी क्लीनिक चलता है। उसने कबूल किया है कि वह खुद भी नशा करने का आदी है। वहीं, दूसरा आरोपी भारत मूल रूप से रीवा का रहने वाला है।
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts