जंगल में मृत मिला सांभर का बच्चा, जांच के बाद वन विभाग ने किया अंतिम संस्कार
सोहागपुर। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के बागरा बफर वन क्षेत्र में सोमवार को एक सांभर शावक का शव मिला। रविवार को नियमित गश्त के दौरान वन अमले ने शावक को मृत अवस्था में देखा था। इसकी सूचना अधिकारियों को शाम करीब 5:30 बजे दी गई। रात होने के कारण शव परीक्षण अगले दिन कराया गया। सोमवार को डॉग स्क्वाड ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की। इसके बाद माखननगर के पशु चिकित्सक ने शव परीक्षण किया। जांच में शावक के सभी अंग सुरक्षित मिले और शुरुआती रिपोर्ट में मौत प्राकृतिक कारणों से होना बताया गया।
गश्त के दौरान मिली जानकारी
वन विभाग के अनुसार रविवार को कर्मचारी बागरा बफर क्षेत्र में नियमित गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें सांभर शावक मृत मिला। मौके से अधिकारियों को सूचना दी गई। रात हो जाने के कारण उसी समय शव परीक्षण संभव नहीं था। शावक के शव की सुरक्षा के लिए वनकर्मियों को मौके पर निगरानी के निर्देश दिए गए।
महाकाल से श्रीराम तक सनातन स्वाभिमान यात्रा, उज्जैन से अयोध्या तक 930 किमी पैदल चलेंगे-दिग्विजय सिंह
डॉग स्क्वाड ने खंगाला घटनास्थल
सोमवार सुबह डॉग स्क्वाड की टीम ने घटनास्थल की जांच की। इसके बाद पशु चिकित्सक ने शव परीक्षण किया। जांच के दौरान शरीर के सभी अंग सुरक्षित पाए गए। उपलब्ध जानकारी और शुरुआती परीक्षण के आधार पर किसी बाहरी कारण की पुष्टि नहीं हुई और मौत प्राकृतिक बताई गई।
अधिकारियों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार
शव परीक्षण के बाद वन विभाग ने तय प्रक्रिया के तहत सांभर शावक का दाह संस्कार कराया। इस दौरान सतपुड़ा टाइगर रिजर्व की उपसंचालक ऋषिभा सिंह नेताम, सहायक संचालक शिव प्रसाद मैथानी, माखननगर नायब तहसीलदार, पशु चिकित्सक, NTCA प्रतिनिधि, स्थानीय जनप्रतिनिधि और वन विभाग का अमला मौजूद रहा। विभाग ने बताया कि जरूरी जांच और कार्रवाई पूरी करने के बाद ही अंतिम प्रक्रिया की गई।
EDIT BY: ADITI RAWAT























