जंगल में मृत मिला सांभर का बच्चा, जांच के बाद वन विभाग ने किया अंतिम संस्कार
सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के बागरा बफर क्षेत्र में गश्त के दौरान एक सांभर शावक मृत मिला। वन विभाग ने मौके की जांच के साथ डॉग स्क्वाड से भी पड़ताल कराई। पशु चिकित्सक के शव परीक्षण में शावक के सभी अंग सुरक्षित पाए गए। शुरुआती जांच में मौत प्राकृतिक कारणों से होना सामने आया। इसके बाद नियमानुसार दाह संस्कार किया गया।
Neelam Tiwari
6 Oct 2026
































