Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Bhopal Youth Conclave 2026: CM डॉ. मोहन यादव ने किए कई बड़े ऐलान, कबीर कैफे की प्रस्तुति के बीच रोबोट ने किया डांस

भोपाल में CM Youth Conclave 2026 आज हुआ। CM मोहन यादव 20 हजार युवाओं से संवाद करेंगे। रोजगार, स्टार्टअप, कौशल विकास, नई तकनीक और करियर के अवसरों की पूरी जानकारी पढ़ें।
Bhopal Youth Conclave 2026: CM डॉ. मोहन यादव ने किए कई बड़े ऐलान, कबीर कैफे की प्रस्तुति के बीच रोबोट ने किया डांस
भोपाल में CM Youth Conclave 2026 का आयोजन

Live Updates

01:00 PM 06/10/26

कबीर कैफे की प्रस्तुति जारी, रोबोट ने किया डांस

CM Youth Conclave 2026 में कबीर कैफे की संगीत प्रस्तुति जारी है। कार्यक्रम में युवाओं ने संगीत का जमकर आनंद लिया। इस दौरान खास आकर्षण का केंद्र रोबोट रहा, जिसने संगीत की धुन पर डांस कर सभी का ध्यान खींचा। युवाओं ने रोबोट की परफॉर्मेंस को खूब पसंद किया और कार्यक्रम का माहौल उत्साह से भर गया।

12:45 PM 06/10/26

युवाओं के लिए CM मोहन यादव की बड़ी घोषणाएं

CM Youth Conclave 2026 में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने युवाओं के लिए कई बड़ी घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि सरकार का फोकस युवाओं को शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं, स्किल डेवलपमेंट, रोजगार और स्टार्टअप से जोड़ने पर है। मुख्यमंत्री ने 2027 को युवा वर्ष के रूप में मनाने की भी घोषणा की।

2027 होगा युवा वर्ष

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2027 को युवा वर्ष के रूप में मनाया जाएगा। इसके लिए युवाओं से सुझाव भी लिए जाएंगे। युवा सरकार के पोर्टल के जरिए अपने आइडिया और सुझाव दे सकेंगे।

सरकारी कॉलेजों में मुफ्त कोचिंग

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए जिलास्तर पर सरकारी कॉलेजों में निशुल्क कोचिंग शुरू की जाएगी। इसका फायदा उन छात्रों को मिलेगा, जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करना चाहते हैं।

MPPSC की साल में दो परीक्षाएं

मुख्यमंत्री ने बताया कि MPPSC अगले साल दो परीक्षाएं आयोजित करेगा। इनमें से एक परीक्षा विशेष होगी। उन्होंने इसे देश में अपनी तरह की विशेष पहल बताया।

रिसर्च के लिए बढ़ी राशि

उच्च शिक्षा के क्षेत्र में रिसर्च करने वाले छात्रों के लिए भी घोषणा की गई है। रिसर्च की राशि 16 हजार से बढ़ाकर 25 हजार रुपए कर दी गई है। यह राशि उच्च शिक्षा विभाग की ओर से दी जाएगी।

हर सरकारी कॉलेज में AI लैब

नई तकनीक को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश के सभी सरकारी कॉलेजों में AI लैब खोलने की घोषणा की गई है। इसका उद्देश्य छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और नई तकनीकों से जोड़ना है।

स्टार्टअप के लिए 5 करोड़ का आइडिया फंड

युवाओं के नए बिजनेस आइडिया को बढ़ावा देने के लिए 5 करोड़ रुपए का आइडिया फंड बनाया जाएगा। यह फंड स्टार्टअप से जुड़े नए और उपयोगी आइडिया को आगे बढ़ाने में मदद करेगा।

एक लाख युवाओं को मिलेगा स्किल डेवलपमेंट का प्रशिक्षण

सरकार युवाओं को नौकरी के लिए तैयार करने पर भी फोकस करेगी। प्लेसमेंट के लिए सरकार एक एजेंसी तय करेगी और एक लाख युवाओं को कौशल विकास से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।

2027 में रोजगार पर फोकस वाला ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट

मुख्यमंत्री ने बताया कि 2027 में ऐसा ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट आयोजित किया जाएगा, जिसमें रोजगार देने वाले उद्योगों पर खास ध्यान रहेगा। इसका उद्देश्य प्रदेश में निवेश बढ़ाने के साथ युवाओं के लिए नए रोजगार के अवसर तैयार करना है।

12 नए मेडिकल कॉलेज और 12 यूनिवर्सिटी

2027 में प्रदेश में 12 नए मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा भी की गई है। इसके साथ रोजगार से जुड़ी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए 12 नई यूनिवर्सिटी खोलने की बात कही गई है। सरकार का फोकस युवाओं को पढ़ाई के साथ रोजगार के लिए जरूरी कौशल उपलब्ध कराने पर रहेगा।

12:30 PM 06/10/26

X Post

 

12:15 PM 06/10/26

अब खेती के साथ उद्योग और शिक्षा में भी आगे

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश अब सिर्फ खेती के लिए ही नहीं, बल्कि उद्योग, शिक्षा और रोजगार के लिए भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ऐसे कई काम किए जा रहे हैं, जिन्हें पहले मुश्किल माना जाता था। अब मध्य प्रदेश में नए उद्योग लग रहे हैं, मेडिकल कॉलेज और इंजीनियरिंग कॉलेज खोले जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले ढाई साल में प्रदेश ने कई क्षेत्रों में प्रगति की है और अलग-अलग विभागों के जरिए 85 हजार नौकरियां दी गई हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का फोकस युवाओं को पढ़ाई के साथ रोजगार के ज्यादा अवसर देने पर है।

11:45 AM 06/10/26

जुबिन नौटियाल और कबीर कैफे की परफॉर्मेंस

CM Youth Conclave 2026 में करियर और रोजगार के साथ मनोरंजन का भी इंतजाम किया गया है। कार्यक्रम में मशहूर गायक जुबिन नौटियाल ने प्रस्तुति दी। इसके अलावा मुंबई का लोकप्रिय संगीत समूह कबीर कैफे भी परफॉर्म करेगा। इससे कार्यक्रम में युवाओं के लिए सीखने और करियर से जुड़ी गतिविधियों के साथ संगीत और मनोरंजन का भी अनुभव मिलेगा।

भोपाल में CM Youth Conclave 2026 का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कार्यक्रम में पहुंचेऔर करीब 20 हजार युवाओं से सीधे संवाद किया। कॉन्क्लेव में रोजगार, कौशल विकास, स्टार्टअप, स्वरोजगार और नई तकनीकों में करियर के अवसरों पर चर्चा की। कार्यक्रम की खास बात यह है कि 17 सरकारी विभाग और विभिन्न संस्थाएं एक ही मंच पर युवाओं को शिक्षा, नौकरी, बिजनेस और भविष्य के करियर विकल्पों की जानकारी दी । वहीं, युवाओं के लिए जुबिन नौटियाल और कबीर कैफे की संगीत प्रस्तुति भी कार्यक्रम का आकर्षण है।

जुबिन नौटियाल और कबीर कैफे की परफॉर्मेंस

CM Youth Conclave 2026 में करियर और रोजगार के साथ मनोरंजन का भी इंतजाम किया गया है। कार्यक्रम में मशहूर गायक जुबिन नौटियाल ने प्रस्तुति दी। इसके अलावा मुंबई का लोकप्रिय संगीत समूह कबीर कैफे ने भी परफॉर्म किया। इससे कार्यक्रम में युवाओं के लिए सीखने और करियर से जुड़ी गतिविधियों के साथ संगीत और मनोरंजन का भी अनुभव मिला।

CM Youth Conclave 2026 क्यों है खास?

मध्यप्रदेश सरकार का यह कार्यक्रम केवल युवाओं से संवाद तक सीमित नहीं रहा। इसका उद्देश्य युवाओं को यह समझाना है कि पढ़ाई पूरी करने के बाद नौकरी के अलावा अपना कारोबार, स्टार्टअप और स्वरोजगार भी करियर का मजबूत विकल्प बना। कॉन्क्लेव में युवाओं को अलग-अलग क्षेत्रों में उपलब्ध अवसरों की जानकारी दी। साथ ही सरकारी विभाग अपनी योजनाओं और गतिविधियों के जरिए बताएंगे कि युवा इन अवसरों का लाभ कैसे उठा सकते हैं।

X Post

कॉन्क्लेव में युवाओं को मिले ये मौके

  • रोजगार और नौकरी के विकल्प
  • कौशल विकास से जुड़े अवसर
  • स्टार्टअप और उद्यमिता की जानकारी
  • स्वरोजगार के नए रास्ते
  • नई तकनीकों में करियर की संभावनाएं
  • नवाचार और नए बिजनेस आइडिया
  • साइबर सुरक्षा और डिजिटल सुरक्षा की जानकारी
  • महिला सुरक्षा और यातायात जागरूकता

हरसूद में बोले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव- विरासत से विकास की ओर बढ़ रहा मध्य प्रदेश

2028 के विधानसभा चुनाव में युवा वोटर्स की बड़ी भूमिका

CM Youth Conclave 2026 को राजनीतिक नजरिए से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मध्यप्रदेश में 18 से 29 साल की उम्र के करीब 1.41 करोड़ युवा हैं। विधानसभा चुनाव में इनकी हिस्सेदारी करीब 26 फीसदी बताई जा रही है। यानी 2028 के मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में युवा मतदाता बड़ा असर डाल सकते हैं। यही वजह है कि युवाओं से जुड़ी योजनाओं, रोजगार, कौशल विकास और स्टार्टअप जैसे मुद्दे लगातार चर्चा में हैं। युवा वर्ग आज सिर्फ नौकरी की तलाश में नहीं है, बल्कि बड़ी संख्या में युवा अपना कारोबार शुरू करने, डिजिटल क्षेत्र में काम करने और नई तकनीक से जुड़े करियर की ओर भी बढ़ रहे हैं। 17 सरकारी विभाग एक मंच पर बताएंगे करियर के रास्ते इस यूथ कॉन्क्लेव की सबसे बड़ी खासियतों में से एक है कि 17 सरकारी विभाग युवाओं के सामने अपने क्षेत्र से जुड़े अवसर और गतिविधियां पेश करेंगे।

स्टार्टअप और बिजनेस आइडिया पर खास फोकस

कॉन्क्लेव में मध्यप्रदेश स्टार्टअप सेंटर और सेडमैप की ओर से स्टार्टअप, कौशल विकास और नवाचार से जुड़ी गतिविधियां दिखाई दिया। नवोदित उद्यमियों को भी अपने उत्पाद और नए बिजनेस आइडिया प्रदर्शित करने का अवसर मिला। इसका मकसद युवाओं को सिर्फ नौकरी खोजने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला उद्यमी बनने के लिए प्रेरित करना है। युवा यहां यह समझ सकेंगे कि किसी सामान्य आइडिया को किस तरह एक उत्पाद में बदला जा रहा है और फिर उसे सफल कारोबार का रूप दिया है।

Breaking News

युवा समझेंगे आइडिया से बिजनेस तक का सफर

स्टार्टअप गतिविधियों के जरिए युवाओं को मोटे तौर पर यह समझने का अवसर मिलेगा कि

1.  नए आइडिया की पहचान कैसे करें।
2. आइडिया को उत्पाद या सेवा में कैसे बदलें।
3. बाजार की जरूरत को कैसे समझें।
4. कारोबार शुरू करने के लिए किन कौशलों की जरूरत है।
5. स्टार्टअप और उद्यमिता के लिए उपलब्ध अवसरों का लाभ कैसे उठाएं।

सीएम डॉ. मोहन यादव बोले-मध्यप्रदेश देश की फूड बॉस्केट बन चुका, यहां कृषि सिर्फ डिपार्टमेंट का नाम नहीं, डेवलपमेंट का नाम है

साइबर सुरक्षा से लेकर महिला सुरक्षा तक की जानकारी

कॉन्क्लेव में पुलिस विभाग भी युवाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर गतिविधियां आयोजित किया। इनमें साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा, यातायात जागरूकता और जन-सुरक्षा प्रमुख हैं। आज युवाओं की जिंदगी का बड़ा हिस्सा डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ा। ऐसे में साइबर अपराध से बचाव, ऑनलाइन सुरक्षा और जिम्मेदार डिजिटल व्यवहार भी जरूरी हो गया है। पुलिस विभाग की गतिविधियों के जरिए युवाओं को इन विषयों के प्रति जागरूक करने की कोशिश की।

देश में 15-29 साल के 36.74 करोड़ युवा

युवा शक्ति सिर्फ मध्यप्रदेश तक सीमित नहीं है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, 2026 में देश में 15 से 29 साल की उम्र के करीब 36.74 करोड़ युवा हैं। यह देश की कुल आबादी का लगभग 26 फीसदी हिस्सा है। इतनी बड़ी युवा आबादी को देखते हुए रोजगार, शिक्षा, कौशल विकास और स्टार्टअप जैसे मुद्दे राष्ट्रीय स्तर पर भी बेहद महत्वपूर्ण हैं। युवा मतदाताओं की बढ़ती संख्या के कारण राजनीतिक दल भी Gen-Z और युवा वोटर्स तक अपनी पहुंच बढ़ाने पर लगातार जोर दे रहे हैं।

'तुमको मालूम नहीं, लाड़ली बहना ही बहुत महंगी पड़ गई...', CM मोहन यादव का बुंदेली समागम में मजाकिया अंदाज

युवाओं के लिए क्यों महत्वपूर्ण है CM Youth Conclave?

यह कॉन्क्लेव उन युवाओं के लिए खास हो सकता है जो नौकरी, स्टार्टअप, कौशल विकास या नए करियर विकल्प तलाश रहे हैं।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...

Latest Posts