Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सोहागपुर में अकीदत के साथ मनाया गया ईद मिलादुन्नबी का जश्न

अमन-चैन और भाईचारे की दुआ के साथ निकला विशाल जुलूस, जगह-जगह हुआ स्वागत।
Follow on Google News
सोहागपुर में अकीदत के साथ मनाया गया ईद मिलादुन्नबी का जश्न
सोहागपुर। ईद मिलादुन्नबी के मौके पर कांग्रेसजनों ने जुलूस का स्वागत किया।

सोहागपुर। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के यौम-ए-विलादत के मुबारक अवसर पर बुधवार को सोहागपुर में जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी का पर्व बड़ी अकीदत और एहतराम के साथ मनाया गया। इस मौके पर नगर में धार्मिक उल्लास का माहौल रहा और बड़ी संख्या में समाजजन जुलूस में शामिल हुए। नगर के किलापुरा वार्ड, गांधी वार्ड, अंबेडकर वार्ड एवं रामगंज से अलग-अलग जुलूस निकाले गए, जो बिहारी चौक पर एकत्रित हुए। यहां से सभी जुलूस एक विशाल जुलूस के रूप में आगे बढ़े। जुलूस में शामिल अकीदतमंद नात-ए-पाक पढ़ते हुए चल रहे थे।

/img/375/1787742404980

अमन-चैन की दुआ के साथ हुआ समापन

जुलूस नगर के विभिन्न मार्गों से होकर पुराने थाने के पीछे स्थित हुसैनी चौक पहुंचा, जहां मुल्क में अमन-चैन, भाईचारे, खुशहाली और सौहार्द की दुआ के साथ जुलूस का समापन किया गया। आयोजन के दौरान आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का संदेश भी देखने को मिला।

ये भी पढ़ें: शोभापुर में कांग्रेस ने निकाला चीनी मार्च, बढ़ती कीमतों और इथेनॉल डायवर्जन नीति का किया विरोध

कांग्रेस कमेटी ने किया स्वागत

जुलूस का नगर कांग्रेस कमेटी की ओर से शेख वहीद के भारत मेडिकल स्टोर के सामने भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान समाज के बुजुर्गों का साफा बांधकर सम्मान किया गया। जुलूस में शामिल लोगों के लिए फल-फ्रूट, मिष्ठान एवं शरबत का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में संतोष मालवीय, पुष्पराज सिंह पटेल, प्रशांत जायसवाल, अजीज पहलवान, जमील खान, नीरज चौधरी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं समाजजन मौजूद रहे। 

ये भी पढ़ें: घंसौर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी, निकली भव्य रैली 

Neelam Tiwari
By Neelam Tiwari

नीलम तिवारी - सोहागपुर के वरिष्ठ पत्रकार, 40 वर्षों से निष्पक्ष, जनसरोकार और ग्रामीण मुद्दों की निर्...Read More

Latest Posts