Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

टीकमगढ़ में आकाशीय बिजली गिरने से 2 मौत, खेत में काम कर रहे महिला और पुरुष की गई जान

Follow on Google News
टीकमगढ़ में आकाशीय बिजली गिरने से 2 मौत, खेत में काम कर रहे महिला और पुरुष की गई जान
टीकमगढ़। मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले में शनिवार शाम को तेज आंधी और बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान 40 वर्षीय विमला केंवट और 42 वर्षीय बहादुर लोधी के रूप में हुई है।

खेत में काम करते समय गिरी बिजली

पहली घटना मोहनगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव की है, जहां 40 वर्षीय विमला केंवट खेत में काम कर रही थीं। इसी दौरान तेज आंधी और बारिश के बीच अचानक बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी घटना मस्तापुर गांव की है, जो मोहनगढ़ थाना क्षेत्र में ही आता है। यहां खेत में मौजूद बहादुर लोधी  पर आकाशीय बिजली गिरने से उसकी भी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

 अस्पताल पहुंचने से पहले ही तोड़ दिया दम

दोनों घटनाओं की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे। दोनों घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें- भोपाल में मिले कोरोना के 2 नए केस, कुल एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 8, निकाली जा रही ट्रेवल हिस्ट्री
Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar

Latest Posts