Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मध्य प्रदेश में 850 करोड़ से बनेंगे 17 फ्लाई ओवर, 6 का काम भी शुरू

भोपाल में 2, ग्वालियर-गुना के लिए 2-2 और जबलपुर के लिए एक का प्रस्ताव
Follow on Google News
मध्य प्रदेश में 850 करोड़ से बनेंगे 17 फ्लाई ओवर, 6 का काम भी शुरू

अशोक गौतम/भोपाल। इंदौर का देवास नाका.. अक्सर शाम को यहां हजारों वाहनों की कतार लगी रहती है। कारण ये हैं कि यहां पर उज्जैन, देवास जाने वाले बड़े वाहन यहीं से निकलते हैं। इसके अलावा यहां पर कई कॉलोनियां बनने से यहां पर आवाजाही बढ़ गई है। ठीक इसी तरह के हालात भोपाल का व्यापमं चौराहे पर भी हैं। यहां पर रोज सुबह-शाम जाम की स्थिति बनती है। ट्रैफिक की इस समस्या को लेकर प्रदेश सरकार 2028 तक भोपाल, इंदौर सहित आठ शहरों में 850 करोड़ से 17 से अधिक चौराहों पर फ्लाई ओवर बनाकर तैयार करेगी। इनमें से इंदौर, धार, विदिशा, ग्वालियर और सिवनी शहर में यह फ्लाईओवर 2026 तक बनकर तैयार हो जाएंगे। इन चौराहों पर सबु और शाम के वक्त और आॅफिस टाइम में वाहन चालकों को रोज जाम जाम का सामना करना पड़ता है।

यहां के लिए प्रस्ताव बुलाए

भोपाल सहित करीब दस शहरों से नए फ्लाई ओवर के और प्रस्ताव बुलाए जा रहे हैं। सरकार की स्वीकृति के बाद इस प्रस्ताव को भारत सरकार के भूतल परिवहन मंत्रालय भेजा जाएगा। वहां से स्वीकृति के बाद सर्वे शुरू होगा फिर प्रस्ताव को राज्य वित्त समिति की बैठक में की मंजूरी के लिए भेजेंगे।

और यहां बन रहा प्रदेश का सबसे बड़ा फ्लाइर् ओवर

मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा फ्लाईओवर ब्रिज संस्कारधानी में निमार्णाधीन है। 800 करोड़ रुपए की लागत से 2019- 20 में आरंभ हुए इस फ्लाईओवर ब्रिज के काम के पूरा होने की संभावना इस वर्ष के अक्टूबर तक है। इस फ्लाई ओवर के निर्माण से जबलपुर सहित आसपास के जिलों का यातायात सुगम हो जाएगा।

इस मद से बन रहे ब्रिज

यह फ्लाईओवर पेट्रोल-डीजल पर लगाने वाले सेस (सेस- टैक्स के ऊपर लगाया जाने वाला टैक्स है ) की राशि से सेतु बंधन योजना के तहत बन रहे हैं।

7 के लिए प्रस्ताव तैयार

भोपाल, गुना, जबलपुर और ग्वालियर में सात फ्लाई ओवर निर्माण के लिए मध्य प्रदेश रोड डेवलपमेंट कारपोरेशन करीब 260 करोड़ रुपए प्रस्ताव तैयार कर लिया है। इस प्रस्ताव को विधानसभा के बाद स्टेट फाइनेंस कमेटी (एसएफसी) के पास भेजा जाएगा। इसके लिए बजट में भी प्रावधान किया जाएगा। क्योंकि फ्लाइर् ओवर की जद में आने वाले भवनों, कॉम्प्लेक्सों और निजी संपत्तियों का मुआवजा सरकार को देना होगा ।

4 साल में बन जाएंगे ब्रिज

इंदौर, धार और सिवनी शहर में 6 फ्लाई ओवर के निर्माण का काम शुरू है। वहीं 7 फ्लाईओवर बनाने का प्रस्ताव सरकार के पास भेजा जा रहा है। शेष अन्य के निर्माण की निविदा और सर्वे का काम चल रहा है। ये सभी फ्लाईओवर 3 से 4 वर्ष में बनकर तैयार हो जाएंगे। अविनाश लवानिया,एमडी, मप्र रोड डेवलपमेंट कारपोरेशन

  निर्माणाधीन फ्लाईओवर

शहर                     कार्य का नाम इंदौर                      देवास नाका इंदौर                   सत्य सांई चौराहा इंदौर                क्रिस्टल आईटी पार्क इंदौर                  मुसाखेड़ी चौराहा धार                    इंडोरामा चौराहा सिवनी                पुराने एनएच पर

यहां के लिए भेजा प्रस्ताव

ग्वालियर                            महलगांव रेलवे अंडर पास ग्वालियर                                  मोहना रेलवे ब्रिज भोपाल                                      व्यापमं चौराहा भोपाल                                  भोपाल विदिशा रोड गुना                                           ईसागढ़ रोड गुना                                           ईसागढ़ रोड जबलपुर                                पेटानिका चौक पर

  इनके लिए निविदा जारी

विदिशा                 सागर विदिशा मार्ग ग्वालियर              आमखो से कंपू रोड

People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts