कांग्रेस के 16 नाम तय, रतलाम से कांतिलाल लड़ेंगे
मंडला से ओमकार मरकाम; सीधी से कमलेश्वर, आज जारी होगी पहली सूची

भोपाल। कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में प्रदेश की 16 लोकसभा सीटों के लिए नाम तय हो गए हैं। इन नामों का ऐलान मंगलवार को हो सकता है। जिन सीटों पर सिंगल नाम तय किए गए हैं, उनमें छिंदवाड़ा, राजगढ़, मंडला के नाम हैं। पार्टी सूत्रों की मानें तो राजगढ़ से पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, छिंदवाड़ा से नकुलनाथ के नाम पर सहमति बन गई है। केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक दिल्ली में सोमवार शाम करीब सवा घंटे चली।
बैठक में वरिष्ठ नेताओं को चुनावी समर में उतारने पर सहमति बनी है। करीब छह विधायक और इतने ही विधानसभा चुनाव लड़े प्रत्याशियों के चुनाव लड़ने की संभावना है। इनमें 4 महिलाएं हो सकती हैं। बैठक के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मीडिया को बताया कि मैं या कोई भी कांग्रेस लीडर पार्टी के आदेश का पालन करेगा।





















