Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

ब्लैक फंगस से 15 साल की लड़की की एक आंख की रोशनी चली गई थी, सर्जरी कर लौटाई

Follow on Google News
ब्लैक फंगस से 15 साल की लड़की की एक आंख की रोशनी चली गई थी, सर्जरी कर लौटाई

हर्षित चौरसिया-जबलपुर। मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर 15 साल की एक लड़की की आंख की रोशनी लौटाने में सफल रहे हैं, जिसे ब्लैक फंगस हो गया था। रोशनी (बदला हुआ नाम) को लेकर डॉक्टर हैरान थे कि उसे ब्लैक फंगस कैसे हो गया, क्योंकि उसे कोई बीमारी नहीं थी। जांच और ऑपरेशन के बाद ईएनटी विभाग के विशेषज्ञ उसकी बांयी आंख का विजन वापस लाने में सफल रहे। गोहलपुर निवासी मकसूद ने बताया कि उनकी भतीजी के चेहरे में सूजन आने पर निजी अस्पतालों में दिखाया था, लेकिन आराम नहीं मिला। इसके बाद हम रोशनी को मेडिकल कॉलेज लेकर आए, जहां पर उसका इलाज हुआ।

वर्ष       केस                वर्ष          केस 2021    195               2023         09 2022    16                 2024         03 रोशनी के परिजन उसे चेहरे में सूजन की समस्या को लेकर आए थे। सर्जरी के बाद रोशनी की बाईं आंख में विजन लौटाने में सफलता मिली है। हम ब्लैक फंगस होने का कारण पता कर रहे हैं। - प्रो. डॉ. कविता सचदेवा, एचओडी ईएनटी विभाग
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts