Maharashtra-Jharkhand Elections 2024 : महाराष्ट्र और झारखंड में उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद, 23 नवंबर को आएंगे नतीजे

Maharashtra-Jharkhand Elections 2024 : महाराष्ट्र और झारखंड में उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद, 23 नवंबर को आएंगे नतीजे
मुंबई/रांची। महाराष्ट्र की 288 और झारखंड में दूसरे फेज की 38 विधानसभा सीटों पर बुधवार को वोटिंग खत्म हो गई। झारखंड में 13 नवंबर को पहले फेज में 42 सीटों पर वोटिंग हुई थी। राज्य में 81 सीटें हैं। दोनों राज्यों के नतीजे 23 नवंबर को आएंगे। महाराष्ट्र में शाम 5 बजे तक 58.22 % वोट पड़े। जबकि झारखंड विधानसभा चुनाव के आखिरी और सेकेंड फेज में शाम 5 बजे तक 67.59% वोटिंग हुई है। हालांकि, फाइनल आंकड़ा आना अभी बाकी है।

महाराष्ट्र में दोपहर 3 बजे तक वोटिंग %

झारखंड में दोपहर 3 बजे तक वोटिंग %

महाराष्ट्र में दोपहर 1 बजे तक वोटिंग %

झारखंड में दोपहर 1 बजे तक वोटिंग %

महाराष्ट्र में सुबह 11 बजे तक वोटिंग %

झारखंड में सुबह 11 बजे तक वोटिंग %

महाराष्ट्र में सुबह 9 बजे तक वोटिंग %

झारखंड में सुबह 9 बजे तक वोटिंग %

झारखंड में 38 सीटों पर वोटिंग

झारखंड में सेकेंड फेज की 38 में से 18 सीटें संथाल, 18 सीटें उत्तरी छोटा नागपुर और दो सीटें रांची जिले की हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक, दूसरे फेज में 528 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें से 55 महिला उम्मीदवार हैं। इस फेज की 38 सीटों में NDA की तरफ से भाजपा 32 और आजसू 6 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। वहीं, INDIA ब्लॉक में झामुमो 20, कांग्रेस 12, राजद 2 और माले 4 सीटों पर लड़ रही है।

महाराष्ट्र में 288 सीटों पर चुनाव

महाराष्ट्र में भाजपा 20 नवंबर को होने वाले चुनाव में 149 सीट पर चुनाव लड़ रही है। जबकि एकनाथ शिंदे नीत शिवसेना ने 81 सीट पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। अजित पवार के नेतृत्व वाली राकांपा 59 सीट पर चुनाव लड़ रही है। एमवीए में शामिल कांग्रेस 101 पर, शिवसेना (यूबीटी) 95 पर और राकांपा (शरदचंद्र पवार) 86 सीट पर चुनाव लड़ रही हैं। बहुजन समाज पार्टी और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल-मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) सहित छोटी पार्टियां भी चुनाव लड़ रही हैं। बसपा ने 237 और एआईएमआईएम ने 17 उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं।

महाराष्ट्र में इस बार उम्मीदवारों में 28% की वृद्धि

महाराष्ट्र में पिछले विधानसभा चुनाव (2019) की तुलना में इस बार उम्मीदवारों की संख्या में 28 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इस साल 4,136 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि 2019 में 3,239 उम्मीदवार मैदान में थे। इन उम्मीदवारों में 2,086 निर्दलीय हैं। 150 से ज्यादा सीट पर बागी उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें महायुति और एमवीए के उम्मीदवार अपनी पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवारों के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। ये भी पढ़ें- Jharkhand Election 2024 : CM डॉ. मोहन यादव ने झारखंड में की चुनावी सभाएं, हेमंत सोरेन पर साधा निशाना
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...

Latest Posts