Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Jharkhand Election 2024 : CM डॉ. मोहन यादव ने झारखंड में की चुनावी सभाएं, हेमंत सोरेन पर साधा निशाना

Follow on Google News
Jharkhand Election 2024 : CM डॉ. मोहन यादव ने झारखंड में की चुनावी सभाएं, हेमंत सोरेन पर साधा निशाना
रांची। झारखंड में भाजपा के चुनाव प्रचार के तहत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को गढ़वा और सिमरिया विधानसभा क्षेत्रों में तीन जनसभाएं कीं। उन्होंने अपने संबोधन में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए आदिवासी स्वाभिमान, बांग्लादेशी घुसपैठ, सनातन संस्कृति और विकास के मुद्दे पर जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की।

भगवान बिरसा मुंडा की विरासत

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का योगदान कांग्रेस और हेमंत सोरेन की सरकारों ने हमेशा अनदेखा किया। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिरसा मुंडा जयंती को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता दिलाई। 15 नवंबर को हम धूमधाम से बिरसा मुंडा जयंती मनाएंगे।

सनातन धर्म और संस्कृति की रक्षा का आह्वान

उन्होंने कहा कि यह चुनाव धर्म और अधर्म की लड़ाई है। हमें इस धर्म युद्ध को लड़ना है। कांग्रेस और हेमंत सोरेन पर भगवान राम और सनातन धर्म का विरोध करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने भाजपा को धर्म की राजनीति के पक्षधर बताया। ये हमारी चोटी, बेटी और मंदिर की पूजा के विरोधी हैं। यह हमारी सनातन संस्कृति को बचाने का चुनाव है।

घुसपैठ और सुरक्षा का मुद्दा

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठियों का बढ़ता प्रभाव गंभीर समस्या है। भाजपा इसे खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। इन बांग्लादेशी घुसपैठियों को सपोर्ट कौन कर रहा है..? ये हमारी चोटी, बेटी और मंदिर की पूजा के विरोधी हैं। इस कारण से हमको इस चुनाव में लड़ने की जरूरत है। यह हमारी सनातन संस्कृति को बचाने का चुनाव है।

महिला सशक्तिकरण और विकास योजनाएं

उन्होंने मध्य प्रदेश की लाडली बहना योजना का उल्लेख करते हुए वादा किया कि झारखंड में भाजपा सरकार बनने पर महिलाओं और गरीबों के लिए कई योजनाएं लागू की जाएंगी।

झारखंड में बनेगा बैजनाथ लोक

डॉ. यादव ने कहा कि जैसे मध्य प्रदेश में बाबा महाकाल का महालोक बनाया गया, वैसे ही झारखंड में बाबा बैजनाथ के लिए बैजनाथ लोक का निर्माण होगा। अगली गोवर्धन पूजा भी यही मनेगी और गोवर्धन पूजा के दिन छुट्टी भी घोषित करना।

70 साल के बाद आदिवासी बहन राष्ट्रपति बनाया

प्रधानमंत्री जी ने जो कहां है कि "सबका साथ, सबका विकास" ये बोलने के लिए नहीं है। हमारे प्रधानमंत्री ने मुझे एक साधारण परिवार के बेटे को इतने बड़े राज्य का मुख्यमंत्री बना दिया। आज किसान और साधारण गरीब परिवार से कोई भी व्यक्ति कभी सोच सकता था....?? ये सिर्फ भारतीय जनता पार्टी में ही संभव है। प्रधानमंत्री ने केवल मुझे मुख्यमंत्री नहीं बनाया। बल्कि आदिवासी भाई-बहन में से 70 साल के बाद देश के सबसे सर्वोच्च पद पर एक आदिवासी बहन द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनाया।
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts