PlayBreaking News

भाजपा नेत्री के बेटे की 130 अश्लील VIDEO वायरल, पत्नी ने किए चौंकाने वाले खुलासे, कहा- लंबे समय से किया जा रहा था प्रताड़ित

Follow on Google News
भाजपा नेत्री के बेटे की 130 अश्लील VIDEO वायरल, पत्नी ने किए चौंकाने वाले खुलासे, कहा- लंबे समय से किया जा रहा था प्रताड़ित
मैनपुरी। मैनपुरी जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व नगर अध्यक्ष सीमा गुप्ता के बेटे शुभम गुप्ता के 130 से अधिक कथित अश्लील वीडियो वायरल हो गए हैं। इस मामले ने राजनीतिक गलियारों के साथ-साथ सामाजिक हलकों में भी हलचल मचा दी है। शुभम गुप्ता की पत्नी और वीडियो में नजर आ रही महिला, दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप

शुभम गुप्ता की पत्नी शीतल गुप्ता ने महिला थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उसके ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे और उसे लंबे समय से मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। शीतल का दावा है कि पति शुभम गुप्ता का एक अन्य महिला से प्रेम संबंध है और वह उससे बने अश्लील वीडियो बार-बार उसे दिखाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। शीतल ने यह भी आरोप लगाया कि शुभम ने उसे सिगरेट से जलाया था और इस पर जब उसने पुलिस को बुलाया, तो राजनीतिक प्रभाव के चलते मामला दबा दिया गया। उसका यह भी कहना है कि शुभम अकसर धमकी देता था कि उसकी मां भाजपा नेता हैं और किसी बड़े नेता के संरक्षण में वह जो चाहे कर सकता है।

130 अश्लील वीडियो हुए वायरल

बताया जा रहा है कि वायरल हुए वीडियो की संख्या लगभग 130 है, जिनमें शुभम गुप्ता एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिखाई दे रहा है। ये वीडियो अलग-अलग जगहों पर बनाए गए हैं और अब सोशल मीडिया के माध्यम से तेजी से फैल रहे हैं। वीडियो में नजर आने वाली महिला(जो मैनपुरी की ही निवासी बताई जा रही है) ने भी इस मामले में शिकायत दर्ज कराई है। महिला का कहना है कि वीडियो के लीक होने से उसकी सामाजिक छवि को भारी नुकसान पहुंचा है। उसने शुभम की पत्नी शीतल गुप्ता समेत तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है।

शादी के तीन साल बाद भी विवाद जारी

शीतल गुप्ता और शुभम गुप्ता की शादी वर्ष 2021 में हुई थी, लेकिन विवाह के कुछ समय बाद से ही दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। शीतल का कहना है कि पिछले तीन वर्षों से उसे प्रताड़ना का सामना करना पड़ रहा है। अब जब मामला सार्वजनिक हुआ है, तो उसने पूरी हिम्मत जुटाकर कानूनी रास्ता अपनाने का फैसला लिया है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

शीतल की तहरीर पर पुलिस ने शुभम गुप्ता, उसकी मां सीमा गुप्ता समेत चार लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच में जुट गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मामला बेहद संवेदनशील है और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की सत्यता की भी जांच की जा रही है। इसके साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि वीडियो किस उद्देश्य से बनाए गए और कैसे सार्वजनिक हुए। ये भी पढ़ें- भारत-नेपाल बॉर्डर से दूर रहें; चीनी दूतावास ने नागरिकों को दी चेतावनी, कहा- भारत में अवैध प्रवेश पर हो रही सख्त कार्रवाई
Wasif Khan
By Wasif Khan

फिलहाल जुलाई 2024 से पीपुल्स अपडेट में सब-एडिटर हूं। बीते 3 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हूं। 12वीं म...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts