Download on the App StoreGet it on Google Play
🌤️
--Raipur, India

महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमा पर मुठभेड़, 12 नक्सली ढेर, AK-47 समेत कई हथियार बरामद

Follow on Google News
महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमा पर मुठभेड़, 12 नक्सली ढेर, AK-47 समेत कई हथियार बरामद
गढ़चिरौली। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में छत्तीसगढ़ की सीमा से सटे इलाके में पुलिस के C-60 कमांडो की नक्सलियों के साथ बुधवार को मुठभेड़ हुई। इसमें कम से कम 12 नक्सली मारे गए, जबकि दो सुरक्षा कर्मी भी घायल हुए हैं। उन्हें इलाज के लिए नागपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घटनास्थल से 3 AK-47, 2 इंसास राइफल, एक कार्बाइन और एक एसएलआर सहित सात ऑटोमोटिव हथियार बरामद किए हैं।

6 घंटे तक चली गोलीबारी, भारी मात्रा में हथियार बरामद

गढ़चिरौली के पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल ने बताया कि दोपहर सी60 कमांडो और नक्सलियों के बीच वंडोली गांव में भारी गोलीबारी हुई और यह मुठभेड़ करीब 6 घंटे तक चली। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ स्थल से पुलिस ने 12 नक्सलियों के शव बरामद किए हैं। इसके अलावा तीन एके47, दो इंसास राइफल सहित सात ऑटोमोटिव हथियार, कार्बाइन और एसएलआर जब्त हुए।

एक नक्सली की हुई पहचान

गढ़चिरौली एसपी नीलोत्पल ने बताया कि मारे गए नक्सलियों में से एक की पहचान ‘डिवीजनल कमेटी मेंबर' (डीवीसीएम) लक्ष्मण अतराम उर्फ विशाल अतराम के तौर पर की गई है जो प्रतिबंधित संगठन में तिपगाड दलाम का प्रभारी था। वहीं बाकी मारे गए नक्सलियों की शिनाख्त की जा रही है।

डिप्‍टी सीएम फडणवीस ने की बड़ी घोषणा

नीलोत्पल ने बताया कि महाराष्ट्र के डिप्‍टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने इस सफलता के लिए सी60 कमांडो टीम और गढ़चिरौली पुलिस को 51 लाख रुपए का इनाम देने की घोषणा की है। अधिकारी ने बताया कि मारे गए नक्सलियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने बताया, घायलों में सी 60 का एक उप निरीक्षक और एक जवान शामिल है। वे खतरे से बाहर हैं, उन्हें घटनास्थल से निकाल कर नागपुर भेज दिया गया है।' ये भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर : डोडा में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी, कल कैप्टन समेत 5 जवान हुए थे शहीद
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts