Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

लापता छात्रा दिल्ली में मिली - माँ की डाट से नाराज होकर ट्रेन में बैठ गई थी

 लापता छात्रा दिल्ली में मिली - माँ की डाट से नाराज होकर ट्रेन में बैठ गई थी
प्रतिकात्मक चित्र
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंदौर। शहर से रहस्यमय तरीके से लापता हुई 10वीं कक्षा की छात्रा आखिरकार दिल्ली रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध हालात में मिल गई। रेलवे पुलिस ने स्टेशन परिसर में अकेले भटकती किशोरी को देखकर शक के आधार पर रोककर पूछताछ की, जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। छात्रा की मानसिक स्थिति सामान्य नहीं बताई जा रही है, जिससे मामला और संवेदनशील हो गया है। जानकारी के मुताबिक छात्रा इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र स्थित कृष्णबाग कॉलोनी की निवासी है और एक निजी स्कूल में 10वीं कक्षा की छात्रा है। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे वह कोचिंग जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटी। अचानक बेटी के गायब होने से परिवार में हड़कंप मच गया और परिजनों ने एरोड्रम थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई।

    मामले ने उस समय गंभीर मोड़ ले लिया जब रविवार को छात्रा के सीसीटीवी फुटेज सामने आए, जिनमें वह अकेले पैदल जाती दिखाई दी। परिवार को अनहोनी की आशंका सताने लगी और पुलिस भी संभावित अपराध की आशंका को देखते हुए तलाश में जुट गई। इसी बीच रविवार रात नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर रेलवे पुलिस की नजर संदिग्ध अवस्था में घूम रही किशोरी पर पड़ी। पूछताछ में उसने बताया कि पढ़ाई को लेकर मां की डांट से नाराज होकर वह घर छोड़कर निकल गई थी। उसने भोपाल स्थित नाना के घर जाने के लिए ट्रेन पकड़ी, लेकिन गलती से दिल्ली जाने वाली ट्रेन में बैठ गई और सैकड़ों किलोमीटर दूर पहुंच गई।

    दिल्ली में मिला सुराग, परिवार को मिली राहत

    रेलवे पुलिस ने तुरंत इंदौर पुलिस और परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही छात्रा के मामा भोपाल से दिल्ली रवाना हुए। फिलहाल छात्रा को पुलिस संरक्षण में रखा गया है और आवश्यक काउंसलिंग की प्रक्रिया की जा रही है। परिजनों के अनुसार छात्रा मानसिक रूप से कमजोर है, जिसके कारण उसके अचानक लापता होने से परिवार बेहद सदमे में था। पिता ऑटो चालक हैं और परिवार कई घंटों तक दहशत में रहा। छात्रा के सुरक्षित मिलने के बाद परिवार ने राहत की सांस ली 

    Hemant Nagle
    By Hemant Nagle

    हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

    Latest Posts