आदिगुरु शंकराचार्य की 108 फीट की प्रतिमा का अनावरण: सीएम शिवराज ने पत्नी संग की परिक्रमा; अद्वैत लोक की रखी आधारशिला

खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले स्थित एकात्म धाम ओंकारेश्वर में ओंकार पर्वत पर स्थापित आदिगुरु शंकराचार्य की भव्य प्रतिमा का गुरुवार को अनावरण हो गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वामी अवधेशानंद गिरी और दूसरे संतों की मौजूदगी में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच इसका अनावरण किया। पूजा के बाद उन्होंने प्रतिमा की परिक्रमा की। इसके साथ ही अद्वैत लोक (शंकर संग्रहालय) की भी आधारशिला रखी। इस दौरान पत्नी साधना सिंह भी उनके साथ मौजूद रहीं। आचार्य शंकर अंतर्राष्ट्रीय अद्वैत वेदांत संस्थान की स्थापना भी की जा रही है।
21 कुंडिए हवन में शामिल सीएम[/caption]
इस अवसर पर देशभर की शैव परंपरा के नृत्यों की प्रस्तुतियों के साथ ही भारतीय प्रदर्शनकारी शैलियों के कलाकारों द्वारा आचार्य प्रवर्तित पंचायतन पूजा परंपरा की प्रस्तुती दी गई। इसके बाद एकात्मता की मूर्ति का अनावरण किया गया। इसी दौरान मांधाता पर्वत पर बनने वाले अद्वैत लोक का भूमि एवं शिला-पूजन भी किया गया। 101 बटुकों द्वारा वेद मंत्रों के उच्चारण और शंखनाद के बीच मुख्यमंत्री चौहान और पूज्य संत एकात्मता की मूर्ति के चरणों में पुष्पांजलि अर्पित की।
5000 साधु-संत रहे मौजूद
5,000 साधु-संत, संन्यासियों, आचार्य व महामंडलेश्वर तथा 1,000 विद्वतजनों की उपस्थिति में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मूर्ति का अनावरण किया। इस विराट प्रतिमा को नर्मदा नदी के तट पर ओंकारेश्वर में स्थित मांधाता पर्वत के शिखर पर स्थापित किया गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने धार्मिक परंपराओं के अनुसार साधु-संतों और विद्वतजनों का स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री और पूज्य संतों द्वारा वैदिक यज्ञ अनुष्ठान में आहुति दी। [caption id="attachment_88888" align="aligncenter" width="600"]
21 कुंडिए हवन में शामिल सीएम[/caption]
इस अवसर पर देशभर की शैव परंपरा के नृत्यों की प्रस्तुतियों के साथ ही भारतीय प्रदर्शनकारी शैलियों के कलाकारों द्वारा आचार्य प्रवर्तित पंचायतन पूजा परंपरा की प्रस्तुती दी गई। इसके बाद एकात्मता की मूर्ति का अनावरण किया गया। इसी दौरान मांधाता पर्वत पर बनने वाले अद्वैत लोक का भूमि एवं शिला-पूजन भी किया गया। 101 बटुकों द्वारा वेद मंत्रों के उच्चारण और शंखनाद के बीच मुख्यमंत्री चौहान और पूज्य संत एकात्मता की मूर्ति के चरणों में पुष्पांजलि अर्पित की।
एकात्मता की प्रतिमा स्थापित होगी प्रतिमा
सीएम शिवराज ने कहा कि, आध्यात्मिक, सांस्कृतिक तथा भौगोलिक स्तर पर राष्ट्रीय एकता का सूत्रपात करने वाले साधक भगवान शंकराचार्य के आशीर्वाद से ओंकारेश्वर की पुण्य धरा पर ‘एकात्मता की प्रतिमा’ स्थापित हो रही है। यह प्रतिमा सम्पूर्ण विश्व को चैतन्य की सार्वभौमिक एकात्मता से आलौकित करेगी। 21 सितंबर को इस अलौकिक क्षण के साक्षी बनें।




















