यूट्यूबर की हालत नाजुक :मैनेजर ने लोगों से की प्रार्थना करने की अपील, एक्सीडेंट में फेफड़ों को नुकसान पहुंचा

अनुराग की पर्सनल लाइफ लाइफ भी पिछले कुछ समय से चर्चा में रही है। शादी के बाद से उनकी पत्नी रितिका और उनके माता-पिता के बीच अनबन की खबरें सामने आती रही हैं।
मैनेजर ने लोगों से की प्रार्थना करने की अपील, एक्सीडेंट में फेफड़ों को नुकसान पहुंचा
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    नई दिल्ली। कुछ दिन पहले यूट्यूबर अनुराग डोभाल उर्फ UK07 राइडर ने एक वीडियो जारी कर बताया था कि वह डिप्रेशन से गुजर रहे हैं और अगर उन्हें कुछ होता है तो उसके जिम्मेदार उनके माता-पिता होंगे। इस वीडियो के अगले ही दिन उन्होंने तेज रफ्तार में गाड़ी चलाते हुए कथित तौर पर सुसाइड की कोशिश की, जिसके दौरान उनका भयानक एक्सीडेंट हो गया। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं और तुरंत मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उनके शरीर में कई फ्रैक्चर और चोटों का इलाज शुरू किया।

    मैनेजर रोहित पांडे ने दिया हेल्थ अपडेट 

    अनुराग डोभाल की सेहत को लेकर अब उनके यूट्यूब मैनेजर रोहित पांडे ने नया अपडेट साझा किया है। उन्होंने बताया कि एक्सीडेंट के बाद अनुराग की हालत फिलहाल नाजुक बनी हुई है और डॉक्टर लगातार उनकी निगरानी कर रहे हैं। हालांकि डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है, लेकिन चोटें गंभीर होने की वजह से स्थिति अभी भी चिंताजनक बताई जा रही है।

    यह भी पढ़ें: नन्हा दिमाग, बड़ा विजन : 8 साल की उम्र में बने AI Summit के सबसे छोटे स्पीकर, जानें कौन हैं रणवीर सचदेवा

    निमोनिया से बिगड़ी हालत, लंग्स में इंफेक्शन 

    रोहित पांडे के मुताबिक अनुराग की तबीयत फिलहाल गंभीर बनी हुई है और उन्हें निमोनिया हो गया है। उन्होंने बताया कि सुबह तक उनकी हालत स्थिर थी, लेकिन एक्सीडेंट के दौरान लंग्स को पहुंचे नुकसान के कारण उन्हें गंभीर इंफेक्शन हो गया, जिससे उनकी स्थिति अचानक बिगड़ गई। फिलहाल अनुराग डॉक्टर्स की निगरानी में हैं और उनके जल्द ठीक होने के लिए दुआ की जा रही है।

    बता दें कि अनुराग डोभाल रियलिटी शो Bigg Boss 17 में कंटेस्टेंट के तौर पर भी नजर आ चुके हैं और अपनी मोटर व्लॉगिंग की वजह से सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं।

    9 महीने की प्रेग्नेंट पत्नी रितिका अस्पताल में कर रहीं देखभाल

    अनुराग की पर्सनल लाइफ लाइफ भी पिछले कुछ समय से चर्चा में रही है। शादी के बाद से उनकी पत्नी रितिका और उनके माता-पिता के बीच अनबन की खबरें सामने आती रही हैं। हादसे के बाद रितिका तुरंत अस्पताल पहुंचीं और तब से लगातार उनके साथ मौजूद हैं। खास बात यह है कि रितिका इस समय नौ महीने की प्रेग्नेंट हैं, बावजूद इसके वह अस्पताल में रहकर अनुराग की देखभाल कर रही हैं।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts