Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

400 फीट ऊंचे टावर पर तिरंगा झंडा लेकर चढ़ा युवक, नीचे पर्चे फेंके और सरकार के सामने रखीं 16 मांगें

भोपाल के कोहेफिजा इलाके का मामला, पुलिस पहुंची और युवक को समझाइश दी

भोपाल। कोहेफिजा इलाके में 400 फीट ऊंचे बीएसएनएल टावर पर मंगलवार को एक युवक तिरंगा झंडा लेकर चढ़ गया। युवक टॉप पर पहुंचा और उसने तिरंगा झंडा लहरा दिया। उसने नीचे कुछ पर्चे भी फेंके और इसमें सरकार से 16 मांगें पूरी करने की अपील की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को उतारने की समझाइश देती रही। युवक जो मांगें कर रहा था, उन्हें पूरा करना पुलिस के बस में नहीं था। इसके बाद वरिष्ठ अफसरों को सूचना दी गई।

दरअसल, कोहेफिजा थाने के पास स्टेट बैंक के बगल में बीएसएनएल का टावर लगा है। यहां मंगलवार दोपहर में एक युवक पहुंचा और 400 फीट की ऊंचाई पर पहुंच गया। युवक का नाम अर्जुन जज्बाल है। उसके हाथों में तिरंगा था। उसने अपनी मांगों के संबंध में पर्चे भी छपवाए हैं, जिन्हें साथ में लिए था। इन पर्चों को युवक को नीचे फेंका और सभी से पढ़ने के लिए कहा। युवक काफी देर तक टावर पर हंगामा करता रहा। मौके पर जाम के हालात बन गए। पुलिस ने युवक को समझाने की कोशिश की। नगर निगम की टीम भी मौके पर पहुंची है। https://twitter.com/psamachar1/status/1440333623559802886?s=20 पत्नी की चारपाई से बांधकर पिटाई करता है पति, अब बोला- तेरा सिर काटकर थाने ले जाऊंगा https://twitter.com/mohdept/status/1440360638841188358?s=20 पढ़ें युवक की मांगें...
  • अयोध्या बाजार मेन चौराहे पंचमुखी हनुमान मंदिर के ठीक सामने जो दारू की कलारी है उसे तुरंत हटाया जाए।
  • नगर निगम में काम करने वाले मजदूरों को पक्का किया जाए और उनका वेतन 20-25 हजार किया जाए।
  • मजदूर चाहे कोई भी हो, कारपेंटर, पंलंबर, मिस्त्री, पेंटर आदि सभी की मजदूरी प्रतिदिन एक हजार रुपए की जाए।
  • भोपाल गैस कांड के पीड़ितों को उनका पैसा तुरंत दिया जाए।
  • किसानों को समय-समय पर मदद राशि और खाद्य बीज समय पर उपलब्ध कराई जाए।
  • बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग और दारू बंद हो तो हिंदुस्तान से अपराध खत्म हो जाएगा।
  • मासूमों के साथ अपराध करने वालों और आतंकवादियों को तुरंत मौत की सजा दी जाए।
  • भोपाल में गुमटियों को स्थाई किया जाए। गरीब मजदूर लोगों का क्या होगा, हर इंसान अमीर नहीं है।
  • मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल है, हाईकोर्ट राजधानी भोपाल में होना चाहिए। अपराध यहीं से शुरू होते हैं।
  • देश में गरीबी और महंगाई से लड़ते हुए लोगों को जो रजिस्ट्री पर चार्ज लगाए जा रहे वो कम किए जाएं।
  • मंत्री और विधायकों के बड़े-बड़े बंगलों को छोटा किया जाए।
  • किसान विरोधी बिल वापस लिया जाए एवं किसान आंदोलन में मरे व्यक्तियों के परिजनों को सरकार मुआवजा दे।
  • आशा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं संविदाकर्मियों को कलेक्ट्रेट के आधार पर नियमित किया जाए।
  • कोरोना संकट में मृत लोगों के परिवारों को सरकार 4 लाख रुपए मुआवजा दे।
  • बढ़ती हुई महंगाई डीजल-पेट्रोल एवं खाद्य सामग्री को सस्ता किया जाए।
Piyush Singh Rajput
By Piyush Singh Rajput

Latest Posts