New Rules :1 मार्च से बदल जाएंगे नियम, पॉकेट पर पड़ेगा सीधा असर!

देश में 1 मार्च से कुछ बदलाव होने जा रहे हैं। जिनका सीधा असर उपभोक्ताओं के दैनिक जीवन और पॉकेट पर पड़ने वाला है। सरकार डिजिटल फ्रॉड को रोकने के लिए सिम बाइंडिंग नियम ला रही है। वहीं रेलवे अपना पुराना बुकिंग ऐप UTS को बंद करने जा रहा है।
1 मार्च से बदल जाएंगे नियम, पॉकेट पर पड़ेगा सीधा असर!
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    देश में 1 मार्च से कुछ बदलाव होने जा रहे हैं। जिनका सीधा असर उपभोक्ताओं के दैनिक जीवन और पॉकेट पर पड़ने वाला है। सरकार डिजिटल फ्रॉड को रोकने के लिए सिम बाइंडिंग नियम ला रही है। वहीं रेलवे अपना पुराना टिकट बुकिंग ऐप UTS को बंद करने जा रहा है। इसके अलावा CNG PNG की कीमतों में भी बदलाव होने की उम्मीद है।

    डिजिटल फ्रॉड को रोकेगा सिम बाइंडिंग सिस्टम

    भारत सरकार डिजिटल फ्रॉड को रोकने के लिए सिम बाइंडिंग नियम को लेकर आई है। इस नियम के तहत WhatsApp, Telegram जैसे ऐप्लिकेशन अब UPI ऐप की तरह सिम से लिंक रहेंगे। इस तरह की मैसेंजिंग ऐप्लिकेशन का उपयोग करने के लिए सिम का फोन में होना जरूरी होगा। सिम को फोन से निकालते ही ये ऐप काम करना बंद कर देंगे।

    ये भी पढ़ें: OpenAI : एंथ्रोपिक ने नहीं मानी अमेरिकी डील तो ट्रंप सरकार ने लगाया बैन, ओपनएआई ने पेंटागन से किया करार

    सिर्फ पिन से नहीं कर सकेंगे UPI पेमेंट

    डिजिटल फ्रॉड पर नियंत्रण करने के लिए बैंक ज्यादा राशि के ट्रांजैक्शन पर अतिरिक्त वेरिफिकेशन लागू करने की तैयारी में है। इसके लागू होने पर पेमेंट सिर्फ UPI पिन से नहीं हो सकेगा बल्कि इसके लिए अतिरिक्त बायोमेट्रिक्स या मल्टी-फैक्टर ऑथेंटिकेशन जरूरी हो जाऐगा।

    रेलवे बंद करेगी टिकट बुकिंग ऐप

    1 मार्च से भारतीय रेलवे अपनी पुरानी टिकट ऐप UTS को बंद करने जा रही है। इसकी जगह रेलवे Railone ऐप को लॉन्च करेगी। इस ऐप से अनारक्षित और प्लेटफॉर्म टिकट की बुकिंग की जा सकेगी।

    बदलेगा मिनिमम बैंक बैलेंस का नियम

    देश के सरकारी बैंक अब मिनिमम बैंक बैलेंस के नियमों में बदलाव करेंगे। नए नियम लागू होने के बाद किसी भी खाते का न्यूनतम बैलेंस का पैमाना उसके पूरे महीने के औसत बैलेंस के आधार पर तय किया जाएगा। ऐसे में किसी एक दिन अकाउंट में बैलेंस कम होने पर पेनल्टी नहीं लगेगी। 

    ये भी पढ़ें: BEL Dividend : कंपनी ने किया रिकॉर्ड डेट का ऐलान, हर एक शेयर पर मिलेगा ₹1.95 डिविडेंड

    LPG, CNG और PNG कीमतों में होगा बदलाव!

    अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों और डॉलर के उतार-चढ़ाव के चलते कई तेल कंपनियां रसोई और कमर्शियल गैस की कीमतों का रिव्यू कर सकती है। इसके अलावा पेट्रोलियम डिस्‍ट्रीब्‍यूटर कंपनियों द्वारा ATF, CNG और PNG में भी बदलाव की प्रबल संभावना है।

    Sumit  Shrivastava
    By Sumit Shrivastava

    सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

    Latest Posts