Celeb's Brand Marriage:सेलेब्स की महंगी शादियों के पीछे छिपा है मुनाफे का बड़ा गेम! आखिर क्या है इसके पीछे का पूरा खेल?

26 तारीख से इंटरनेट की दुनिया में साउथ एक्टर विजय और एक्टर्स रश्मिका के शादी की फोटोज और वीडियोज का तूफान मचा हुआ है। और ऐसा नहीं है कि ये पहली बार हुआ है। रणवीर-आलिया, विक्की-कैटरीना, सिद्धार्थ-कियारा, विराट-अनुष्का ना जानें ऐसे कितने नामचीन सेलब्रिटी भरे-पड़े हैं जिनके शादी के चर्चे व खर्च मार्केटिंग का एक नया ट्रेंड सेट कर चुके हैं।
Follow on Google News
सेलेब्स की महंगी शादियों के पीछे छिपा है मुनाफे का बड़ा गेम! आखिर क्या है इसके पीछे का पूरा खेल?
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    बॉलीवुड के सेलिब्रेटी की शादियों का हाईक आज के इंटरनेट की दुनिया का वायरल सच है। प्री-वेडिंग, पोस्ट वेडिंग, हल्दी, मेंहदी के ये बड़े -बड़े इंवेट्स अब छोटी-छोटी खुशियां नहीं बल्कि कमाई का एक बड़ा जरिया हैं। हर बड़े सेलिब्रिटी के छोटे से छोटे इंवेट्स को भी इंटरनेट पर इतनी हाईक दी जाती है कि वह आयोजन देखते ही देखते विशाल बन जाता है। विराट-अनुष्का से शुरू हुआ यह नया ट्रेंड, दीपिका रणवीर, रणवीर-आलिया, सिद्धार्थ-कियारा, विक्की-कैटरीना से गुजरता हुआ बीते दिनों रश्मिका और विजय पर आया है। इस बीच भी ना जाने कितने बड़े-बड़े सेलब्रिटिज की शादियों का नाम रह गया होगा। पर सचमुच शादियां ..शादियां कम वेडिंग शूट ज्यादा बन चुकी हैं। अब हर बड़ी शादी मार्केटिंग का एक बड़ा धंधा है। 

    इंस्टा पर बढ़ते हैं फॉलोअर्स

    जैसे ही इन सेलिब्रिटिज की शादी की फोटोज और वीडियोज इंटरनेट पर अपलोड होती है, मिलियन्स में लाइक, व्यूज, शेयर और फॉलोअर्स बढ़ाने का एक नया गेम ट्रेंड कर जाता है। देखते ही देखते इन सेलिब्रिटिज के लाइक्स और मिलियन्स के फॉलोअर्स के नंबर्स बढ़ते चले जाते हैं। सेलिब्रिटी मार्केटिंग और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंर्स को बढ़ने का एक नया चांस मिल जाता है। हाल ही में हुई उदयपुर में रश्मिका और विजय की ग्रैंड शादी इसका एक बहुत बड़ा उदाहरण हैं। शादी होते ही वेडिंग के पहले लुक पर चर्चा तेज हो गई। पहली फोटो, पहली वीडियो ने इतना ट्रेंड किया कि देखते ही देखते फॉलोअर्स बढ़ते चले गए।

    ये भी पढ़ें: करण की ‘दोस्ताना 2’ में सिनी शेट्टी बनेंगी नई ‘देसी गर्ल ; प्रियंका की जगह लेंगी

    पहली शादी फोटो से शुरू होती है इमोशनल मार्केटिंग

    फिल्मी दुनिया के जोड़े देखते ही देखते कब पावर कपल्स बन जाते हैं पता ही नहीं चलता। पहले परफेक्ट जोड़ी का ट्रेंड उसके बाद अगर शादी हो गई तो पावर कपल्स और इन कपल्स की शादी की पहली तस्वीर देखने का ऑडियंस में क्रेज, दर्शकों का इमोशनल कनेक्शन इनके लिए एक नया मार्केटिंग बूम तैयार कर देता है। असल में इन सारे सेलिब्रिटी की शादियों में होने वाले ये भारी भरकम खर्च पैसे और प्रमोशन का खेल हैं। सेलेब्स के ये प्रमोशन जबरदस्त मुनाफा देते हैं।

    बड़े ब्रांड्स के साथ होते हैं टाईअप

    ये सेलब्स अपनी शादी में जो भी लहंगे और शेरवानी कैरी करते हैं वो आगे चलकर वेडिंग का नया ट्रेंड बन जाता है। मार्केट के जितने बड़े ब्रांड्स और डिजाइनर्स हों वह सभी इन सलेब्स को उनके ड्रेसेज, आउटफिट व लग्जीरियस ज्वैलरी लेने के लिए हाईली अप्रोच करते हैं। एक तरह की इंटरनल मार्केटिंग लगातार चलती रहती है। क्योंकि इसे आम ऑडियंस जब सेलेब्स के ऊपर फबते हुए देखती है तो अपनी शादियों में भी वह अपने फेव सेल्बस के कपड़े और ज्वैलरी को खरीदने का मन बनाती है। जिससे इन सारे इन्डॉरसमेंट की डिमांड मार्केट में बढ़ती चली जाती है।

    स्पॉन्सरशिप का चलता है प्रॉफिट गेम 

    सेलेब्स की शादियां आजकल ब्रांड इनर्डोसमेंट का एक बड़ा माइंड गेम बन चुका है। स्पॉन्सरशिप और हाई डिमांड प्रॉफिट सेलेब्स की पर्सनल कमाई और मार्केट डिमांड के पीछे का एक बड़ा खेल है। प्रमोशनल हाईक इनके पर्सनल बिजनेस ग्रोथ को बढ़ाने का एक बड़ा अपडेटेड रास्ता तैयार करती हैं। इनके वेडिंग प्रमोशन मार्केट में इनकी रीच को बढ़ाने का काम करते हैं। इन शो-शॉ की सदी में ऑलमोस्ट सारे फेमस कपल्स की इंस्टा आईडी पर फॉलोअर्स की बढ़त में 5 से 20% तक का एवरज उछाल लगातार जारी है। इसका करंट उदाहरण रश्मिका और विजय की ट्रेंडिंग शादी है। दोनों के फॉलोअर्स देखते ही देखते बढ़ गए।


     

     

     

    Geetanjali Sharma
    By Geetanjali Sharma
    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts