PlayBreaking News

राजस्थान में कांग्रेस पर जमकर बरसे मोदी :कहा- कांग्रेस मतलब MMC, जनता इनको कभी नहीं करेगी माफ

मोदी ने कहा कि देश में नदियों को आपस में जोड़ने का अभियान तेज़ी से आगे बढ़ाया जा रहा है, जिसका सबसे अधिक लाभ राजस्थान को मिलने वाला है।
Follow on Google News
कहा- कांग्रेस मतलब MMC, जनता इनको कभी नहीं करेगी माफ
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    अजमेर। प्रधानमंभी नरेंद्र मोदी आज राजस्थान दौरे पर हैं। उन्होंने यहां ह्यूमन पैपिलोमा वायरल (HPV) वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत की। इस दौरान अजमेर में जनसभा का आयोजन किया जा रहा है। यहां मोदी ने कहा कि कांग्रेस के कुकर्मों को लेकर कहा कि देश कभी नहीं भूलेगा, देश में लोग कांग्रेस को लगातार नकार रहे हैं। और गुस्से में इसका बदला देश को बदनाम करके ले रही है। 

    Twitter Post

     कांग्रेस मतलब MMC- मोदी

    मोदी ने अपनी स्पीच में आगे कहा कि कांग्रेस कभी INC (इंडियन नेशनल कांग्रेस) थी लेकिन आज वो MMC यानि कि मुस्लिम लीगी माओवादी कांग्रेस बन गई है। इससे अलावा मोदी ने शनिवार को अजमेर के कायड़ विश्रामस्थली में सभा को संबोधन भी किया। मोदी ने इससे पहले सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए 9 से 14 साल की लड़कियों के लिए वैक्सीनेशन अभियान को अपने हाथों से शुरू किया। 

    मोदी ने कार्यक्रम में पहुंची महिलाओं से बातचीत भी की, यह वैक्सीन इस बिमारी से 98 प्रतिशत तक बचा सकती है। दूसरी ओर युवाओं को मोदी ने ज्वॉइनिंग लेटर भी सौंपे।

    Twitter Post

     मोदी ने अपने भाषण में कही 5 बड़ी बातें-

    1.AI इम्पैक्ट समिट में दुनिया के सामने भारत बेइज्जत हुआ

    दिल्ली के भारत मंडपम में 16 से 20 फरवरी में आयोजित हुए इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में दुनिया के तमाम नेता, राष्ट्राध्यक्ष सहित कई शीर्ष नेता शामिल हुए थे। भारत में AI को लेकर यह पहली बार आयोजित हुआ। लेकिन कांग्रेस ने यहां भी अपनी गंदी हरकत से देश का नाम बदनाम किया, कांग्रेस नेताओं ने यहां अपनी नीच हरकतों से विदेशी मेहमानों के सामने हंगामा किया।

       2. देश में नदियां तेजी से जुड़ रही

    मोदी ने कहा कि देश में नदियों को आपस में जोड़ने का अभियान तेज़ी से आगे बढ़ाया जा रहा है, जिसका सबसे अधिक लाभ राजस्थान को मिलने वाला है। उन्होंने बताया कि संशोधित पार्वती-काली सिंध- चंबल लिंक परियोजना और यमुना-राजस्थान लिंक प्रोजेक्ट जैसी योजनाएं राज्य के किसानों के लिए गेमचेंजर साबित होंगी। 

    3. किसानों की हर समस्या का ध्यान दे रही सरकार- मोदी

    डबल इंजन सरकार का लक्ष्य है कि सिंचाई से जुड़ी हर बड़ी योजना का सीधा फायदा खेतों तक पहुंचे। झालावाड़, बारां, कोटा और बूंदी सहित कई इलाकों में नई जल परियोजनाओं पर काम शुरू हो चुका है। सरकार का विशेष जोर भूजल स्तर सुधारने और पानी की स्थायी उपलब्धता सुनिश्चित करने पर है, ताकि किसानों को लंबे समय तक राहत मिल सके।

    4. कांग्रेस देश को बांटने में लगी- PM

    PM ने अपनी सभा में कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि इतिहास इस बात का गवाह है कि ऑल इंडिया मुस्लिम लीग ने भारत के विभाजन में भूमिका निभाई थी। उनका आरोप था कि आज कांग्रेस भी उसी राह पर चलती दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि जैसे माओवादी ताकतें भारत की प्रगति, संविधान और लोकतंत्र से चिढ़ती हैं और छिपकर वार करती हैं, वैसे ही कांग्रेस भी देश की छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करती है। प्रधानमंत्री ने कहा कि राष्ट्रहित के खिलाफ किए गए ऐसे कृत्यों को देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी।

    5. 'सेना' देश का गौरव- मोदी

    प्रधानमंत्री ने पिछले 11 वर्षों में भारतीय सेना की भूमिका को सराहते हुए कहा कि देश की सुरक्षा के हर मोर्चे पर सेना ने मजबूती से जवाब दिया है। आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई से लेकर सीमाओं की रक्षा तक, सेना ने हर अभियान में सफलता हासिल की है। 2016 सर्जिकल स्ट्राइक से लेकर ऑपरेशन सिंदूर तक, भारत की सैन्य शक्ति ने दुनिया को अपनी क्षमता का एहसास कराया है।

    उन्होंने आरोप लगाया कि जहां सेना ने देश का गौरव बढ़ाया, वहीं कांग्रेस के कुछ नेताओं ने इन कार्रवाइयों पर भी सवाल उठाकर विरोधियों के दुष्प्रचार को हवा देने का काम किया

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts