Kalaastar Song Out : 9 साल बाद Yo Yo Honey Singh का धमाकेदार कमबैक, इस बार सोनाक्षी को भगाने में सफल रहे सिंगर

Follow on Google News
Kalaastar Song Out : 9 साल बाद Yo Yo Honey Singh का धमाकेदार कमबैक, इस बार सोनाक्षी को भगाने में सफल रहे सिंगर
एंटरटेनमेंट डेस्क। फेमस सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह पिछले कुछ समय से अपने नए गाने को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। हनी सिंह का मोस्ट अवेटिड गाना कालास्टार (Kalaastar) रिलीज हो गया है। इस गाने में उनके साथ सोनाक्षी सिन्हा भी नजर आ रहीं हैं। फैंस को उनका यह गाना काफी पसंद आ रहा है।

क्या है सॉन्ग की स्टोरी

सॉन्ग कालास्टार की शुरुआत में दिखाया गया है कि, हनी सिंह जेल से बाहर आ रहे हैं और बाहर आकर वो अपनी गर्लफ्रेंड के बारे में पूछते हैं। इसपर उन्हें पता चलता है कि, उनकी गर्लफ्रेंड की शादी हो गई है और वो एम्सर्टडम में है। इसके बाद हनी सिंह भी एम्सर्टडैम पहुंच जाते हैं, जहां सोनाक्षी एक रेस्टोरेंट में अपने पति साथ आती हैं। हनी सिंह सोनाक्षी के आगे गाना गाकर अपनी फीलिंग्स एक्सप्रेस करते हैं और बाद में दोनों देसी कलाकार गाने के साथ भाग जाते हैं। इस दौरान पुलिस दोनों का पीछा करती है लेकिन उन्हें भागने से कोई नहीं रोक पाता। दोनों प्राइवेट जेट से सात समुंदर पार चले जाते हैं। वहीं वीडियो के अंत में हनी सिंह कहते हैं कि, वो 9 साल बाद वापस आ गए हैं।

9 साल पहले आया था पहला पार्ट

हनी सिंह का कालास्टार का पहला गाना ‘देसी कलाकार’ 9 साल यानी 2014 में पहले आया था। आज भी ये गाना लोगों के दिलों पर राज करता है। इस गाने में उनके साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा नजर आईं थीं।

कुछ दिन पहले की थी सॉन्ग की घोषणा

जब हनी सिंह ने अपने इस सॉन्ग का पोस्टर और टीजर रिलीज किया था, तब से ही फैंस के बीच खलबली मच गई थी। सिंगर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर गाने का एक नया पोस्टर जारी करते हुए कैप्शन में लिखा था-  'कालास्टार 15 अक्टूबर की तारीख सेव कर लें। प्यार और सपोर्ट के लिए आप सभी को धन्यवाद!!' हनी सिंह बीते काफी वक्त से ब्रेक पर चल रहे थे। उन्होंने इस दौरान डिप्रेशन जैसी गंभीर बीमारी का भी सामना किया है। (इनपुट - सोनाली राय) ये भी पढ़ें- PM मोदी की स्पीच के दौरान बीच इवेंट में सो गईं आलिया, रणबीर कपूर भी दिखे फोन में बिजी; जमकर हुए ट्रोल
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts