People's Update
Friday, March 20, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Auto
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Friday, March 20, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    दोस्तों के झूठ के कारण नेक्स्ट टॉपर्स वाले प्रशांत भैया से मिलने घर पर बिना बताए भोपाल पहुंचा किशोर
    राष्ट्रीय
    अन्य

    Year Ender 2021: याद रहेगा ये साल, कोरोना की दूसरी लहर से लेकर CDS बिपिन रावत के हेलीकॉप्टर क्रैश तक की बड़ी घटनाएं जो हर किसी को रहेंगी याद

    Publish Date: 21 Dec 2021, 6:24 PM (IST)Updated On: 22 Dec 2021, 7:36 PM (IST)Reading Time: 6 Minute Read
    Follow on Google News
    साल 2021 खत्म होने वाला है कुछ दिन ही शेष है। साल अच्छी बुरी यादों के साथ बीता है। वैसे तो साल 2021 की शुरुआत कोरोना वायरस के खतरे, जरूरी स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी के बीच हुई। जब लोग कोरोना के भय के साए में थे। ऑक्सीजन की कमी, अस्पतालों में बेड की किल्लत, संक्रमण से बचाव के लिए लगे प्रतिबंध को लोगों ने इस साल भी झेला। लेकिन कोरोना की दहशत से हटकर भी देश में कई बड़ी घटनाएं हुईं जो देश के इतिहास में हमेशा के लिए दर्ज हो गईं हैं और लोग इन घटनाओं को हमेशा याद करेंगे। ये भी पढ़ें: Year Ender 2021: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में OTT प्लेटफॉर्म की बढ़ती डिमांड का उनके प्लानस पर दिखा असर, जानें कीमत बदलने के बाद अब किसका प्लान है सस्ता

    गणतंत्र दिवस पर किसान हिंसा

    26 जनवरी की किसान हिंसा दिल्ली के इतिहास में दर्ज हो गई। नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान साल 2020 से धरने पर बैठे थे। आंदोलन कर रहे थे, लेकिन इस साल की शुरुआत में किसानों का गुस्सा फूटा, जब गणतंत्र दिवस के मौके पर किसानों ने ट्रैक्टर मार्च निकाला। दिल्ली बॉर्डर पर धरना दे रहे किसान जब लाल किले की ओर बढ़े तो जमकर लाठीचार्ज हुआ। पुलिस और किसानों के बीच विवाद बढ़ा। किसान उग्र हो गए। कुछ उग्र आंदोलनकारी लाल किले पर चढ़ गए और निशान साहिब का झंडा लहराने लगे। इस ट्रैक्टर मार्च गणतंत्र दिवस हिंसा में तब्दील हो गई।

    सांसों के लिए तरसे लोग, अंतिम संस्कार को नहीं बची जगह

    साल 2021 की शुरुआत में ही कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर ने भारत में दस्तक दी और लाखों जिंदगियों को निगल लिया। कोरोना का कहर इस कदर देशवासियों पर बरपा कि भारत की मेडिकल व्यवस्था का दम ही निकल गया। सांसों के लिए लोग तरस रहे थे। कोरोना पीड़ितों के परिवारवाले कई दिनों से ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए लाइन में लगे रहे और उनके मरीज ने दम तोड़ दिया। अस्पताल में मरीजों का ऐसा ढेर लगा था बेड कम पड़ गए। अस्पतालों का फर्श भर गया और डॉक्टर्स टॉयलेट में बिठाकर भी मरीजों का इलाज कर रहे थे। दिल्ली, मुबंई और उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में कोरोना के कारण होने वाली मौत की संख्या इतनी ज्यादा थी कि श्मशान घाट में लोगों को अपनों का अंतिम संस्कार करने के लिए 52-53 घंटे का इंतजार करना पड़ रहा था। श्मशान घाट में शवों का अंतिम संस्कार करने की जगह नहीं बची थी। कोरोना काल के दौरान हमने उत्तर प्रदेश की नदियों में कई शवों को बहते हुए देखा जो किनारों पर आकर टिक गए थे। शवों को कुत्ते और जानवर नौंच-नौंच कर खा रहे थे। नदियों में तैरती उन लाशों की तस्वीर को जिसने भी देखा वह सदमें में चला गया।

    पैंडोरा पेपर लीक में 300 भारतीयों के नाम आए थे सामने

    अक्टूबर में ही पैंडोरा पेपर लीक ने लोगों को हैरान कर दिया। इस स्कैम में 90 देशों के सैकड़ों नेताओं और जानी मानी हस्तियों के नाम सामने आए, जिन्होंने अपने धन को छुपाने के लिए गुप्त कंपनियों का इस्तेमाल किया। भारत के लिए यह खुलासा इसलिए बड़ा था, क्योंकि पैंडोरा पेपर लीक में क्रिकेट के लीजेंड सचिन तेंदुलकर का नाम भी आया था। इस लिस्ट में 300 भारतीयों के नाम सामने आए थे।

    पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की ऐतिहासिक जीत

    चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी ने कई नारे दिए थे। जैसै- 2 मई ममता दीदी गई.., अबकी बार दीदी का सूपड़ा साफ... लेकिन इन जुमलों पर ममता बनर्जी का खेला होबे भारी पड़ गया और ममता बनर्जी को चुनाव में बंपर जीत हासिल हुई और बीजेपी शतक लगाने से भी चूक गई। पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी ने 200 से ज्यादा सीटों जीत कर तीसरी बार मुख्यमंत्री बनीं।

    टोक्यो ओलिंपिक में भारत को मिला गोल्ड

    इस साल की टोक्यो ओलिंपिक में भारत के लिए खुशी की खबर आई। जुलाई-अगस्त में आयोजित हुए टोक्यो ओलिंपिक में भारत के खिलाड़ियों ने 7 पदक हासिल किए। जिसमें नीरज चोपड़ा ने जेवलिन थ्रो में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता। वहीं भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने 41 साल बाद हॉकी में मेडल हासिल किया। भारत के लिए ये किसी जश्न से कम नहीं था।

    भाजपा शासित कई राज्यों के मुख्यमंत्री बदले गए

    गुजरात, कर्नाटक, उत्तराखंड सहित भाजपा शासित कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों को आलाकमान द्वारा बदला गया। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने अचानक इस्तीफा दे दिया। रूपाणी से पहले कर्नाटक में जुलाई में बीएस येदियुरप्पा को कुर्सी छोड़नी पड़ी। बीएस येदियुरप्पा से पार्टी के कई नेता नाराज चल रहे थे। इससे पहले उत्तराखंड में भी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। असम को भी बीजेपी ने हाल ही में नया नेतृत्व दिया है। सर्बानंद सोनेवाल को पांच साल बाद भाजपा ने हिमंत बिस्व सरमा को कमान सौंप दी।

    पीएम नरेंद्र मोदी ने वापस लिए तीनों नए कृषि कानून

    19 नवंबर को पीएम मोदी ने कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा की और 29 नवंबर को संसद के दोनों सदनों ने कृषि कानून को निरस्त करने वाले कृषि विधि निलंबन विधेयक, 2021 को बिना चर्चा के मंजूरी दे दी। एक दिसंबर को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी इसको मंजूरी दी। कृषि कानूनों के रद्द होने के साथ ही किसानों का एक साल से ज्यादा समय से चल रहा आंदोलन भी समाप्त हो गया।

    9 महीनों में देश में 100 करोड़ वैक्सीन डोज पूरे

    कोरोना संक्रमण के खतरे के बीच देश को राहत उस समय मिली जब अक्टूबर में भारत में 100 करोड़ वैक्सीन के डोज पूरे करके इतिहास रच दिया। टीकाकरण अभियान में भारत के नाम बड़ी उपलब्धि जुड़ गई। दुनिया में भारत वैक्सीनेशन में 100 करोड़ का आंकड़ा पूरा करने वाला पहला देश बन गया। मात्र 9 महीनों में देश ने यह उपलब्धि हासिल की।

    भारत को मिला मिस यूनिवर्स का खिताब

    सुष्मिता सेन और लारा दत्ता के बाद भारत की एक और बेटी को मिस यूनिवर्स 2021 का खिताब मिला। 21 सालों बाद चंडीगढ़ की हरनाज कौर संधू ने देश को ये खुशी दी। वह भारत की तीसरी महिला हैं, जिनको यह खिताब मिला है।

    सीडीएस बिपिन रावत का निधन

    साल के आखिरी महीने की शुरुआत में भारत के लिए दुख की घड़ी आई, जब वायुसेना का एमआई 17 हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। जब ये हादसा हुआ तो सेना के सबसे बड़े अधिकारी सीडीएस जनरल बिपिन रावत, अपनी पत्नी के साथ हेलीकॉप्टर में मौजूद थे। कुल 14 लोग हेलीकॉप्टर में थे, जिसमें सेना के कई बड़े अफसर शामिल थे। सभी को इस हादसे में देश ने खो दिया। ये भी पढ़ें: Year Ender 2021: 31 दिसंबर से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना हो सकती है मुश्किल

    Peoples Update

    People's Update

    PeoplesUpdate

    Peopleupdate

    Stay Updated!
    Join our WhatsApp channel for latest news
    →
    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    Related Posts

    icon

    Latest Posts

    दोस्तों के झूठ के कारण नेक्स्ट टॉपर्स वाले प्रशांत भैया से मिलने घर पर बिना बताए भोपाल पहुंचा किशोर

    MP News :दोस्तों के झूठ के कारण नेक्स्ट टॉपर्स वाले प्रशांत भैया से मिलने घर पर बिना बताए भोपाल पहुंचा किशोर

    इंदौर का आयुर्वेदिक कॉलेज हुआ डिजिटल, छात्र ने बनाया मेडिकल रिकॉर्ड का ऐप

    Peoples Update Special :इंदौर का आयुर्वेदिक कॉलेज हुआ डिजिटल, छात्र ने बनाया मेडिकल रिकॉर्ड का ऐप

    दांत और मसूड़ों की सेहत पर जागरूकता बढ़ाने की पहल

    वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे 2026:दांत और मसूड़ों की सेहत पर जागरूकता बढ़ाने की पहल

    3 दशकों से बॉलीवुड पर राज करती मधुर आवाज

    आज भी अलका याग्निक नंबर-1!3 दशकों से बॉलीवुड पर राज करती मधुर आवाज

    बाद में पैसा जमा कर देने से अपराध खत्म नहीं हो सकता

    High Court News : बाद में पैसा जमा कर देने से अपराध खत्म नहीं हो सकता

    गोमांस मामले में  NSA के तहत कार्रवाई, भोपाल में हालात तनावपूर्ण

    जमानत के बाद असलम चमड़ा फिर गिरफ्तार : गोमांस मामले में NSA के तहत कार्रवाई, भोपाल में हालात तनावपूर्ण

    सीएम मोहन यादव ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, बोले-हर पहलू की होगी एक्सपर्ट जांच

    Indore Fire Tragedy:सीएम मोहन यादव ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, बोले-हर पहलू की होगी एक्सपर्ट जांच

    अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने बताया प्लान, अब तक 7000 से ज्यादा ठिकाने तबाह

    'ईरान पर आज रात सबसे बड़ा हमला...'अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने बताया प्लान, अब तक 7000 से ज्यादा ठिकाने तबाह

    आदिवासी परंपरा की आड़ में दूसरी पत्नी को नहीं मिलेगा कोई भी हक

    High Court News :आदिवासी परंपरा की आड़ में दूसरी पत्नी को नहीं मिलेगा कोई भी हक

    धर्मांतरण कानून में कड़ी सजा, डिजिटल प्रलोभन भी अपराध घोषित

    CG News:धर्मांतरण कानून में कड़ी सजा, डिजिटल प्रलोभन भी अपराध घोषित

    Peoples Update

    एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

      Popular Categories

      • Lifestyle
      • Auto
      • Entertainment
      • National
      • Health

      Useful Tools

      • SIP Calculator
      • Personal Loan Calculator
      • Car Loan Calculator
      • Education Loan Calculator
      • Income Tax Calculator

      Other Links

      • Home
      • Videos
      • Reels
      • Story
      • E-Paper

      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy
      • Career
      • Disclaimer
      • Advertise With Us
      • Complaint Redressal
      • Sitemap

      Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

      You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....