Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

‘Toxic’ के प्री-रिलीज इवेंट में हादसा,  यश की आंखों के सामने गिरा स्पीकर स्टैंड, 2 लोग घायल

साउथ सुपरस्टार यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘Toxic’ के प्री-रिलीज इवेंट में अचानक बड़ा हादसा हो गया। हैदराबाद में आयोजित इस कार्यक्रम में यश को देखने के लिए भारी संख्या में फैंस पहुंचे थे। इसी दौरान कुछ फैंस स्पीकर स्टैंड पर चढ़ गए। अचानक स्टैंड का बैलेंस बिगड़ा और वह नीचे गिर गया, जिससे कुछ लोग घायल हो गए।
Follow on Google News
‘Toxic’ के प्री-रिलीज इवेंट में हादसा,  यश की आंखों के सामने गिरा स्पीकर स्टैंड, 2 लोग घायल
‘Toxic’ के प्री-रिलीज इवेंट में हुआ हादसा

एंटरटेनमेंट डेस्क। साउथ सिनेमा के सुपरस्टार यश इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘टॉक्सिक’ को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी बीच शनिवार को हैदराबाद में फिल्म के प्री-रिलीज इवेंट के दौरान एक हादसा हो गया। हादसे में कुछ फैंस के घायल होने की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि कुछ लोग कार्यक्रम स्थल पर लगे स्पीकर स्टैंड के ऊपर चढ़ गए थे। इसी दौरान स्टैंड का संतुलन बिगड़ गया और वह अचानक नीचे गिर गया। घटना के बाद कार्यक्रम में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

यश के सामने हुआ हादसा

‘टॉक्सिक’ का प्री-रिलीज कार्यक्रम हैदराबाद के मेडचल-मलकाजगिरी जिले में स्थित मल्ला रेड्डी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में फिल्म की पूरी टीम मौजूद थी। यश को देखने और उनकी फिल्म से जुड़े कार्यक्रम का हिस्सा बनने के लिए बड़ी संख्या में फैंस पहुंचे थे। इसी दौरान कुछ फैंस स्पीकर स्टैंड पर चढ़कर बैठ गए। पुलिस के मुताबिक, कुछ लोग वहां स्टंट करने की कोशिश भी कर रहे थे। जब यश मंच पर मौजूद होकर लोगों को संबोधित कर रहे थे, तभी अचानक स्पीकर स्टैंड का संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर गया। स्टैंड पर बैठे कुछ लोग भी ऊंचाई से नीचे आ गिरे।

दो घायल फैंस को अस्पताल पहुंचाया गया

हादसे के तुरंत बाद वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घायलों को संभालने के लिए मौके पर मौजूद लोगों ने मदद की। जानकारी के मुताबिक, कम से कम दो घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद यश ने अपना संबोधन रोक दिया। उन्होंने सबसे पहले यह जानने की कोशिश की कि हादसे में घायल हुए लोग ठीक हैं या नहीं। यश ने आयोजकों से घायलों की मदद करने और उनकी स्थिति की जानकारी लेने को कहा। उनका यह रिएक्शन कार्यक्रम में मौजूद लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया।

Toxic Teaser Out: यश की 'टॉक्सिक' में छाईं हसीनाएं, नयनतारा-कियारा के एक्शन अवतार ने लूट ली महफिल

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ हादसे का वीडियो

इस हादसे से जुड़ा वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कार्यक्रम के दौरान लोगों की भारी भीड़ और उसके बाद अचानक मची अफरा-तफरी दिखाई दे रही है। हादसे के बाद कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। बड़े स्टार्स के कार्यक्रमों में हजारों की संख्या में फैंस पहुंचते हैं। ऐसे में भीड़ को नियंत्रित करने और मंच के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखना बेहद जरूरी हो जाता है।

‘टॉक्सिक’ को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज

हादसे के बावजूद यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ को लेकर फैंस का उत्साह कम नहीं हुआ है। फिल्म के ट्रेलर को लेकर पहले से ही काफी चर्चा है। फिल्म की कहानी एक बड़े गैंगस्टर की जिंदगी के इर्द-गिर्द घूमती है। इसमें प्यार, ताकत, धोखा और बदले जैसे कई पहलुओं को दिखाया गया है। फिल्म में रिश्तों और भावनाओं को भी कहानी का अहम हिस्सा बनाया गया है। फिल्म में यश के साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत और हुमा कुरैशी जैसे कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे।

ToxicTeaser: 'फीमेल गेज' पर यश का बयान, टीजर विवाद के बीच गीता मोहनदास को किया सपोर्ट

एडवांस बुकिंग में भी दिखा जबरदस्त रिस्पॉन्स

‘टॉक्सिक’ की रिलीज को लेकर फैंस के बीच कितना क्रेज है, इसका अंदाजा इसकी एडवांस बुकिंग से भी लगाया जा सकता है। फिल्म की एडवांस बुकिंग रिलीज से कुछ दिन पहले शुरू हुई और शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक पहले ही दिन फिल्म ने करीब 18 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग दर्ज की। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर भी लगातार चर्चा हो रही है। यश के फैंस लंबे समय से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।

26 अगस्त को सिनेमाघरों में आएगी फिल्म

‘टॉक्सिक’ को बड़े स्तर पर रिलीज करने की तैयारी है। फिल्म 26 अगस्त को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म के प्रमोशन के दौरान हैदराबाद में हुए इस हादसे ने जरूर चिंता बढ़ा दी है। हालांकि, यश के समय रहते घायलों की जानकारी लेने और मदद के निर्देश देने से कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

Latest Posts