Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

X Down :सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X हुआ डाउन, यूजर्स की फीड गायब; दुनियाभर में हड़कंप

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X सोमवार शाम करीब 7 बजे डाउन हो गया। तकनीकी खराबी के चलते यूजर्स की फीड लोड नहीं हुई और कई लोगों को खाली स्क्रीन दिखी। डाउनडिटेक्टर पर 34 हजार से ज्यादा शिकायतें दर्ज हुईं। फिलहाल कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X हुआ डाउन, यूजर्स की फीड गायब; दुनियाभर में हड़कंप
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) के डाउन होने की खबर सामने आई है। सोमवार शाम करीब 7 बजे से यूजर्स को प्लेटफॉर्म इस्तेमाल करने में दिक्कत आने लगी।

    यूजर्स की फीड नहीं हो रही थी लोड

    तकनीकी खामी की वजह से कई यूजर्स की फीड लोड नहीं हो रही थी। कई लोगों को ऐप और वेबसाइट खोलने पर खाली स्क्रीन दिख रही थी, जिससे पोस्ट देखने और स्क्रॉल करने में परेशानी हुई।

    दुनियाभर से आईं डाउन की शिकायतें

    इंटरनेट सर्विसेज का स्टेटस बताने वाली वेबसाइट Downdetector पर भी X के डाउन होने की रिपोर्ट तेजी से बढ़ीं। शाम 7 बजे के बाद ही हजारों यूजर्स ने समस्या की शिकायत दर्ज कराई।

    34 हजार से ज्यादा रिपोर्ट दर्ज

    खबर लिखे जाने तक 34 हजार से ज्यादा यूजर्स X के डाउन होने की रिपोर्ट कर चुके थे। इससे साफ है कि यह दिक्कत सिर्फ भारत नहीं, बल्कि दुनियाभर के यूजर्स को प्रभावित कर रही थी।

    कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं

    फिलहाल, एलन मस्क के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X की ओर से इस तकनीकी समस्या को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी या बयान जारी नहीं किया गया है।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts