PlayBreaking News

WPL : नैटली का दोहरा प्रदर्शन, मुंबई ने यूपी वॉरियर्स को 8 विकेट से हराया

Follow on Google News
WPL : नैटली का दोहरा प्रदर्शन, मुंबई ने यूपी वॉरियर्स को 8 विकेट से हराया

बेंगलुरू। नैटली सिवर-ब्रंट और हेली मैथ्यूज के अर्धशतकों और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से मुंबई इंडियंस ने महिला प्रीमियर लीग के मैच में बुधवार को यूपी वारियर्स को 8 विकेट से हरा दिया। नैटली ने 18 रन देकर 3 विकेट लिए, जिसके दम पर मुंबई इंडियंस ने यूपी वारियर्स को पहले बल्लेबाजी के लिए भेजकर नौ विकेट पर 142 रन ही बनाने दिए। इसके बाद इंग्लैंड की इस हरफनमौला ने 44 गेंद में नाबाद 75 रन बनाए, जिसमें 13 चौके शामिल थे। उन्होंने दूसरे विकेट के लिए मैथ्यूज के साथ 82 गेंद में 133 रन भी जोड़े। मैथ्यूज ने 50 गेंद में 59 रन बनाए।

मुंबई ने 17 ओवर में ही मैच जीत लिया। लगातार तीसरी जीत के साथ मुंबई इंडियंस छह अंक लेकर शीर्ष पर है, जबकि यूपी वारियर्स चौथे स्थान पर बने हुए हैं। मुंबई की पारी में मैथ्यूज को सोफी एक्सेलेटन ने शुरू ही में जीवनदान दिया। सात डॉट गेंद खेलने के बाद यास्तिका भाटिया अपना विकेट दीप्ति शर्मा को गंवा बैठी। इसके बाद मैथ्यूज और स्किवेर नैटली ने पारी को संभाला जिन्होंने साइमा ठाकोर को लगातार तीन चौके जड़े। इसके साथ ही चिनेले हेनरी के एक ओवर में 13 रन निकाले। मैथ्यूज ने ग्रेस हैरिस को दो चौके और एक छक्का जड़कर 22 रन निकाले।

People's Reporter
By People's Reporter
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts